एक्सप्लोरर

टीचर और 14 साल की छात्रा की बेमेल प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, होटल में जहर खाकर दी जान

Aligarh Suicide: 25 साल के टीचर चंद्रभान ने मथुरा से बीटेक की थी जिसके बाद वो एक कोचिंग सेंटर मे पढ़ा रहा था. यहां पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था.

Aligarh Suicide: यूपी के अलीगढ़ में एक शिक्षक और नाबालिग छात्रा की बेमेल प्रेम कहानी का बेहद दर्दनाक अंत हो गया. थाना रोरावर क्षेत्र के हाईवे पर स्थित होटल में सोमवार को दोनों का शव कमरे में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. जांच में पता चला कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. कमरे से सल्फास के दो पाउच भी बरामद किए गए हैं. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है. इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

खबर के मुताबिक मृतक 25 साल के टीचर चंद्रभान ने मथुरा से बीटेक की थी जिसके बाद वो अलीगढ़ के सारसौल इलाके में कोचिंग सेंटर मे पढ़ाता था. इसी कोचिंग सेंटर में एक आठवीं क्लास की छात्रा भी पढ़ने आती थी. इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती के बाद यह रिश्ता प्रेम में बदल गया.  युवक के पिता का कहना है कि वो रोजाना की तरह सुबह घर से निकला था लेकिन फिर लौटकर वापस नहीं आया. उन्हें इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी. 

दोनों ने सल्फास खाकर दी जान
होटल मालिक ने बताया कि नाबालिग छात्रा ने अपने असली नाम की जगह 'मुस्कान' नाम से फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर होटल में एंट्री ली थी. होटल के रजिस्टर में यही नाम दर्ज है. युवक और किशोरी ने सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे होटल के कमरे नंबर 204 में प्रवेश किया. दोनों खुद ही अंदर चले गए थे. लेकिन, जब शाम छह बजे तक दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले, तो होटल संचालक को संदेह हुआ. 

होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन, भीतर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद कमरे को मास्टर चाबी से खोला तो कमरे में जो दिखा वो भयावह था. युवक दीवार के पास बेसुध पड़ा था और किशोरी का शव बिस्तर पर पड़ा था. दोनों की सांसे थम चुकी थी पास में ही सल्फास के पाउच पड़े थे. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिसके बाद दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई.
 
परिजनों को नहीं थी जानकारी
युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि चंद्रभान सुबह कोचिंग जाने के लिए निकला था लेकिन, वापस नहीं लौटा. उन्हें इस रिश्ते की कोई जानकारी नहीं थी. वहीं, किशोरी के परिजनों का भी कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि उनकी बेटी ऐसा कदम उठा लेगी. इस घटना को लेकर दोनों परिवार सदमे में हैं. पूरे मामले पर एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि दोनों के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है.  

विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी को ट्रोल कर रहे लोगों के खिलाफ अखिलेश यादव ने खोला मोर्चा, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget