एक्सप्लोरर

अलीगढ़: चीन बॉर्डर पर शहीद हुए जवान का शव पहुंचा गांव, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब

Aligarh News: विशाल कुमार डागर भारतीय सेना में महज 11 महीने पहले भर्ती हुए थे. वह अपने पहले ही प्रयास में सेना में शामिल होकर देश की सेवा का सपना पूरा करने में सफल रहे थे.

UP News: भारत माता की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अलीगढ़ के वीर सपूत विशाल कुमार डागर का पार्थिव शरीर बुधवार को जब उनके पैतृक गांव खेड़िया बुजुर्ग पहुंचा तो वहां का माहौल गमगीन हो गया. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और विशाल के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. हर किसी की आंखें नम थीं, लेकिन गर्व भी था कि उनके गांव का बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ. लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाकर अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी.

विशाल कुमार डागर भारतीय सेना में महज 11 महीने पहले भर्ती हुए थे. वह अपने पहले ही प्रयास में सेना में शामिल होकर देश की सेवा का सपना पूरा करने में सफल रहे थे. उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर पर थी. बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान सिर पर चोट लग गई, जिससे हालात गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

उनकी शहादत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची वैसे ही मातम छा गया. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. विशाल के पिता जयप्रकाश सिंह को सेना के अधिकारियों ने बेटे की शहादत की सूचना दी. यह खबर सुनते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया. मां का रो-रोकर बुरा हाल था, उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. विशाल का छोटा भाई रवि भी भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहा है. विशाल के परिवार में उनके माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं.

परिवार को अपने बेटे की बहादुरी पर गर्व है, लेकिन बेटे के जाने का दर्द असहनीय है. आज बुधवार (2 अप्रैल) को विशाल कुमार का पार्थिव शरीर जैसे ही खेड़िया बुजुर्ग गांव पहुंचा तो पूरा गांव उमड़ पड़ा. हर कोई अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा. सेना के जवानों ने तिरंगे में लिपटे विशाल के पार्थिव शरीर को सलामी दी.

हजारों की संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

एसडीएम खैर महिमा, पुलिस के आला अधिकारी और हजारों की संख्या में ग्रामीण इस मौके पर मौजूद रहे. विशाल चार महीने पहले ही छुट्टी पर घर आए थे, उन्होंने परिवार के साथ वक्त बिताया और फिर ड्यूटी पर लौट गए. पांच दिन पहले ही उन्होंने अपने परिवार से फोन पर बात की थी. किसी को नहीं पता था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी. गांव के श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ विशाल कुमार का अंतिम संस्कार किया गया.

खैर के टप्पल कट पर पहुंचा शहीद का शव

इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा खैर से विधायक सुरेंद्र सिंह दिलेर से जब बातचीत की गई तो उनके द्वारा बताया गया देश की सीमा की रक्षा कर रहे विशाल कुमार डागुर 31 मार्च 2025 को शहीद हो गए थे. उनका शव आज विधानसभा खैर के टप्पल कट पर पहुंचा तो उनकी अंतिम दर्शन यात्रा में स्थानीय प्रशासन व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ वह भी वहां पहुंचे थे. उनके द्वारा अंतिम दर्शन किए और शहीद परिवार जवान की परिवार को सांत्वना दी है. परिवार ने अपना एक सपूत को खो दिया, देश ने एक होनहार जवान खो दिया है जो परिवार की मदद होगी वह करने के लिए तैयार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget