एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में किसान की शिकायत पर SDM ने तुरंत की कार्रवाई, हो रही है जमकर तारीफ

Aligarh News: एसडीएम खैर के सामने जब किसान ने फसलों की गलत दवा दी जाने की शिकायत की तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए खुद उस खाद बीज भंडार पर छापेमारी की.

Aligarh News: अलीगढ़ की उप जिलाधिकारी महिमा सिंह राजपूत अक्सर अपने एक्शन को लेकर सुर्खियों में रहती है. पिछले दिनों वे मिलावटखोरों पर कार्रवाई कोलेकर चर्चा में आई थी और अब वो खास अभियान समाधान दिवस को लेकर सुर्खियों में आ गईं है. इस कार्यक्रम में एक किसान के द्वारा खाद बीज बेचने वाले की शिकायत की थी, जिसके वो खुद ही तत्काल कार्रवाई के लिए निकल गईं. किसान का शिकायत पत्र लेकर वो मौके पर पहुंची और छापेमारी की. 

पूरा मामला जिला अलीगढ़ के तहसील खैर का है. जहां उपजिलाधिकारी खैर महिमा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायत सुनी जा रही थी. इस दौरान ग्राम इस्माइलपुर निवासी मुकेश कुमार ने शिकायत की खाद-बीज वाले दुकानदारों द्वारा उनको गलत दवा दी गई, जिससे उनकी फसल बर्बाद हो गई. जिसके बाद एडीएम ने खुद गणेश खाद बीज भंडार पर छापेमारी की और वहां से अटराजीन 50 प्रतिशत, डब्लूपी का नमूना किसान की उपस्थिति में लिया. 

किसान की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई
प्रतिष्ठान पर स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक बोर्ड एवं कृषकों को दी जाने वाली कैश मेमो की भी जांच की गई. दुकान मालिक रुपेश गुप्ता ने बताया कि अटराजीन 50 प्रतिशत की 100 किलोग्राम मात्रा प्राप्त हुई थी जिसमें से लगभग 97 किलोग्राम की बिक्री हो चुकी है. दुकान से 15-20 किसानों ने अटराजीन ख़रीदा और उनकी रसीद की कॉपी ली. जिससे यह जानकारी प्राप्त की जा सके कि शिकायतकर्ता की तरह उनके खेत पर भी कोई नुकसान हुआ अथवा नहीं.

एसडीएम ने शिकायतकर्ता मुकेश कुमार को आश्वस्त किया कि अटराजीन 50 प्रतिशत नमूने के परिणाम यदि प्रयोगशाला से आधोमानक पाये जाते है तो प्रतिष्ठान पर कीटनाशक अधिनियम 1968 की धारा के तहत वाद दाखिल करते हुए लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा और केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. इसके उपरान्त एसडीएम द्वारा जट्टारी स्थित शर्मा फर्टिलाइजर लाइसेंस का निरीक्षण किया गया, जहां प्रतिष्ठान स्वामी द्वारा पीओएस मशीन ना चलने की बात की गई. 

एसडीएम के निर्देश पर जब यूरिया फर्टिलाइजर की बोरी की जांच की गई तो स्टॉक रजिस्टर पर 286 बोरी, स्टॉक बोर्ड पर 340 बोरी एवं मौके पर 193 बोरी पायी गई. जिसके बाद दुकान मालिक कपिल शर्मा ने पीओएस से वितरण ना हो पाने के कारण बोरी में अनियमितता की बात को स्वीकार कर लिया. एसडीएम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

जया बच्चन और जगदीप धनखड़ की बहस पर जयंत चौधरी ने उठाए सवाल, सदन में कर दी बड़ी मांग  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget