एक्सप्लोरर

Aligarh News: बिहार के युवक की अलीगढ़ रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर मौत, जीजा ने लगाया दोस्तों पर हत्या का आरोप

UP News: बिहार से अपने दोस्तों के साथ ट्रेन में सफर दिल्ली मजदूरी करने आ रहे युवक की अलीगढ़ रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर मौत हो गई. मृतक के जीजा ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है.

Aligarh News: बिहार से दोस्तों के साथ ट्रेन में सफर कर दिल्ली मजदूरी करने जा रहे एक 27 वर्षीय युवक की अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई. ट्रेन से कटकर युवक की मौत होने की सूचना पर जीआरपी आरपीएफ समेत कोतवाली सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक की पहचान के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया.

पुलिस ने फोन कर मृतक के परिजनों को युवक की मौत की सूचना दी. युवक की मौत की सूचना पर बिहार से मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसके साथ ट्रेन में सफर कर रहे उसके दोस्तों पर साजिश के तहत उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों के आरोप पर पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है.

बिहार का रहने वाला था मृतक
जानकारी के अनुसार कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अपना तफरी मच गई. जब बिहार से अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ ट्रेन में सफर कर दिल्ली मजदूरी करने जा रहे एक 27 वर्षीय युवक की रेलवे ट्रैक पर सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर ट्रेन से कटकर मौत हो गई और उसके शरीर के अनगिनत चिथड़े रेलवे ट्रैक पर इधर-उधर बिखर गए. रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत होते हुए देख लोगों का जमावड़ा गया. लाश को देखने के लिए मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई.

पुलिस ने युवक की जेब में रखें दस्तावेजों से उसकी पहचान बिहार निवासी 27 वर्षीय युवक अमन पांडे के रूप में की है. मृतक की पहचान के बाद पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया ओर उसकी मौत की सूचना बिहार फोन कर उसके परिजनों को दी गई. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ओर आनन फानन में मृतक के परिजन बिहार से अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए. 

जीजा ने जताया हत्या का संदेह
मृतक के जीजा अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि उसका साला अमन अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ ट्रेन में सफर कर दिल्ली जा रहा था. वहीं सभी लोग नशे के आदि थे. इस दौरान उसका साला अपने तीनों दोस्तों से ट्रेन में इधर-उधर हो गया लेकिन उसके दोस्तों ने उसको तलाशना जरूरी नहीं समझा. जहां उसके साले अमन पांडे की अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन से कटकर मौत हो गई. आरोप है कि जब परिजनों द्वारा उसके साथ में सफर कर रहे तीनों दोस्तों के पास दिल्ली फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ पाया गया. जिसके चलते परिजनों ने उसके दोस्तों पर युवक की षड्यंत्र के तहत हत्या किए जाने की शंका जताई है. पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें: Aligarh News: खंडहर बिल्डिंग में चल अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, अलीगढ़ पुलिस ने किया भंडाफोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget