एक्सप्लोरर

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी 10वीं का रिजल्ट जारी, छात्रा नौशीन फातिमा ने 99 फीसदी अंक लाकर किया टॉप

AMU 10th Result: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया. परीक्षा में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और मैरिट सूची में शीर्ष स्थान लड़कियों ने अपनी जगह बनाई.

Aligarh News: कहते हैं देश में बेटियां हर रोज तरक्की कर रही है, इस बात का जीता जागता उदाहरण शिक्षा का क्षेत्र है. अन्य क्षेत्रों के साथ अब बेटियों के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रों को पीछे छोड़ने के बाद अपनी जगह पक्की कर ली है. यानी कि अब शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों के द्वारा लगातार परचम लहराते  हुए नाम रोशन किया जा रहा है.

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की छात्राओं ने भी ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है. इन छात्राओं के द्वारा छात्रों को पीछे छोड़ने के बाद सफलता शत-प्रतिशत अपने नाम कर ली है. इसके बाद एक बार फिर बेटियों ने अपने मां-बाप का सर फक्र से ऊंचा कर दिया है. जिसको लेकर अब बेटियों को मुबारकबाद की शुभकामनाएं भी मिलने लगी है.

छात्राओं ने मैरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया
दरअसल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (पार्ट-II) कक्षा 10, 2025 के बोर्ड परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किए गए. इस साल परीक्षा में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया. एएमयू गर्ल्स स्कूल की छात्रा नौशीन फातिमा ने 99.20% अंक (500 में से 496) प्राप्त कर सभी छात्रों को पीछे छोड़ते हुए बालक और बालिका दोनों श्रेणियों की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया. यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है. नौशीन के बाद, अतुफा जावेद (एएमयू गर्ल्स स्कूल) ने 98.80% (494/500) और काव्या शर्मा (एएमयू एबीके हाई स्कूल, गर्ल्स) ने 98.60% (493/500) अंक प्राप्त कर टॉप 3 में जगह बनाई.

इसके अलावा, अन्य सफल छात्राओं में-

  • शगुन भारद्वाज (एएमयू गर्ल्स स्कूल) – 98.60% (493/500)
  • समृद्धि सक्सेना (एएमयू गर्ल्स स्कूल) – 98.40% (492/500)
  • अविका रंजन (एएमयू गर्ल्स स्कूल) – 98.20% (491/500)
  • बालकों में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा
    लड़कियों के अलावा लड़कों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया. एस.टी.एस. स्कूल के छात्र फौजान अहमद खान ने 98.20% (491/500) अंक प्राप्त कर बेहतरीन स्थान हासिल किया.
  • इसके अतिरिक्त, 98% (490/500) अंक प्राप्त करने वाले छात्र:
  • निदा फरहीन (एएमयू एबीके हाई स्कूल, गर्ल्स)
  • पलक राजपूत (एएमयू एबीके हाई स्कूल, गर्ल्स)
  • प्रिया शर्मा (एएमयू एबीके हाई स्कूल, गर्ल्स)
  • राधिका अग्रवाल (एएमयू एबीके हाई स्कूल, गर्ल्स)
  • रानिया बुशरा (एएमयू गर्ल्स स्कूल)
  • सौम्या राघव (एएमयू गर्ल्स स्कूल)
  • अन्य छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन
  • 97.60% (488/500) अंक प्राप्त करने वाले:
  • उमरा हयात (एएमयू एबीके हाई स्कूल, गर्ल्स)
  • हाफिज मोहम्मद साद (एएमयू एबीके हाई स्कूल, बॉयज)
  • मेहर फैयाज़ (एएमयू गर्ल्स स्कूल)
  • फर्मान इलाही (एस.टी.एस. स्कूल)
  • 97.20% (486/500) अंक प्राप्त करने वाले:
  • राबिया शोएबी (एएमयू गर्ल्स स्कूल)
  • फज़ले रहमानी (एस.टी.एस. स्कूल)
  • 97% (485/500) अंक प्राप्त करने वाले:
  • माही तोमर (एएमयू गर्ल्स स्कूल)
  • मोहम्मद हारिस खान (एएमयू एबीके हाई स्कूल, बॉयज)
  • आबिद अहमद (एस.टी.एस. स्कूल)
  • मोहम्मद सुफयान अंसारी (एस.टी.एस. स्कूल)

इस वर्ष कुल 1467 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें 736 छात्राएं और 731 छात्र शामिल थे. कुल मिलाकर, उत्तीर्ण प्रतिशत 93.11% रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है. एएमयू में इस बार की परीक्षा में छात्र और छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. 

कुलपति से लेकर परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को दी बधाई
कुलपति प्रो. नाईमा खातून ने छात्रों को उनकी अभूतपूर्व सफलता पर बधाई दी. उन्होंने कहा, "यह परिणाम आपके कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण का प्रमाण है. यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो आपके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा. हम आपसे इसी तरह की सफलता की उम्मीद रखते हैं." 

कुलपति ने विशेष रूप से अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग ने छात्रों की इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुजीब उल्लाह ज़ुबैरी ने परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि इस बार का परिणाम बेहद संतोषजनक रहा है. उन्होंने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों की मेहनत को सराहा. 

यह भी पढ़ें- ईद से पहले DGP ने दिए निर्देश, कहा- 'ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएं, नई परंपरा की अनुमति नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget