एक्सप्लोरर

अलीगढ़: जंजीरों से बंधे बच्चों का वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों का आरोप- मदरसे के बच्चों से मगवाएं जाते हैं पैसे

वीडियो में एक ही लोहे की जंजीर में तीन से चार बच्चे बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं. ये अलीगढ़ के मदरसा तालीमुल कुरान थाना सासनी गेट मोहल्ला लड़िया का मामला है.

अलीगढ़ के कोतवाली थाना इलाके में स्थित मदरसे में छोटे मासूम बच्चों को जंजीरों से बांधकर रखे जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौलवी एक दबंग किस्म का व्यक्ति है. जो बच्चों से मारपीट करता है. जब आज बच्चों के रोने की आवाजें आईं. तो वहां गए और देखा कि बच्चों को मदरसे में बांधकर रखा गया है. कोतवाली थाना इलाके के भुजपुरा में स्थित मदरसा संचालक फहीमुद्दीन नाम का व्यक्ति है. 

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, 'जब हम मदरसे में पहुंचे तो वहां पुलिस मदरसा संचालक फहीमुद्दीन को अपने साथ ले जाने के लिए आई थी. पुलिस भी वहां जांच के लिए पहुंची थी. हमने बात करने की कोशिश की तो पुलिस वालों ने कहा कि पहले जांच की जा रही है बाद में बात कर लेना.'

वहीं मदरसा संचालक फहीमुद्दीन ने इस सब आरोपों से साफ इनकार कर दिया. उसने कहा, 'ऐसी कोई बात नहीं है. बात ऐसी है कि यह शकील भाई का भतीजा है. और वही इसे पढ़ा रहे हैं. पड़ोसियों का सब यह किया धरा है. उनसे हमारा झगड़ा चल रहा है. यही लोग ड्रामा करते हैं. इनको इसलिए बांध रखे हैं क्योंकि यह लोग भाग जाते हैं. केवल एक बच्चे को बांध रखा है. वह भी भाग जाता है. उसके मां-बाप बांध कर गए हैं. मैं नहीं बांधता.' इसके बाद पुलिस फहीमुद्दीन को अपने साथ थाने ले गई.

फहीमुद्दीन का झूठ आया सामने
फहीमुद्दीन यहां भी झूठ बोल रहा था क्योंकि जो वीडियो वायरल हो रहे थे उसमें एक नहीं बल्कि चार बच्चे जंजीरों में बंधे हुए थे. वहीं वीडियो में जंजीरों से बंधा दिख रहा एक बच्चे ने एबीपी न्यूज से बात की. शोएब नाम के उस बच्चे ने बताया, 'हम भाग जाते हैं. इसलिए हमको जंजीर से बांध रखा है. हम यूपी के बरेली के रहने वाले हैं.'

हालांकि पूरे मामले पर पुलिस ने गोलमोल जवाब दिया है. सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया से एक वीडियो प्राप्त हुआ है. जिसमें दिखाई पड़ रहा है कि बच्चों के पैर में जंजीर बंधी हुई है. किस स्थान का वीडियो है और इसमें दिखाई देने वाले व्यक्ति कौन है. उनकी तस्दीक की जा रही है. आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-
Aligarh Viral Video: हौसले को सलाम, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दिव्यांग नरेश का वीडियो, लोग कर रहे हैं तारीफ 

Kanpur News: आईएएस अधिकारी के घर का वीडियो वायरल, धर्मांतरण का लग रहा है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget