एक्सप्लोरर

Aligarh Crime News: दरिंदे ने नाबालिग लड़की से होटल में किया दुष्कर्म, टीम गठित कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

UP Crime News: अलीगढ़ में एक लड़के द्वारा नाबालिक लड़की को अपने हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है.पुलिस ने आरोपी के तलाश के लिए टीम गठित कर दी है और उसके खिलाफ अभियोग भी पंजीकृत कर दिया गया है.

Aligarh Crime News: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के होटल में एक दरिंदे लड़के द्वारा नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए बलात्कार की वारदात को अंजाम दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के उच्च अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें स्वाट,सर्विलांस और थाने की टीम लगाई गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए होटल के कमरे में नाबालिग बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाने के इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का नाबालिग लड़की के साथ होटल GRH में गया था. जहां आरोपी ने बलात्कार करने के बाद जबरन अपनी दरिंदगी का शिकार बनाते हुए खून से लथपथ लहूलुहान हालत में लड़की को छोड़कर मौके से फरार हो गया. होटल GRH में नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और आनन फानन में इलाका थानाअध्यक्ष सहित पुलिस के उच्च अधिकारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. 

आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के द्वारा बलात्कार की शिकार हुई लड़की को मेडिकल परीक्षण हेतु उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया. वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर उसकी तलाश शुरू कर दी. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है. पुलिस ने कहा आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए सुनिश्चित कार्रवाई की जाएगी.

आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत
वहीं ऊपरकोट नगर कोतवाली क्षेत्र अधिकारी प्रथम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना रोरावर इलाके में नाबालिग लड़की के साथ होटल में हुए बलात्कार का एक प्रकरण पुलिस के संज्ञान में आया.  जहां थाने पर मुकदमा दर्ज करने के लिए एक तहरीर प्राप्त हुई. जिसमें वादियां के द्वारा बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ एक लड़के के द्वारा गलत कार्य किया गया है. जिस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है. तो वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की लिए पुलिस की तीन टीमें स्वाट,सर्विलांस की लगाई गई है. 

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने फिर बदला उम्मीदवार, अतुल प्रधान बोले- अखिलेश का फैसला...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget