एक्सप्लोरर

Aligarh News: बारात में आई दूल्हे की बहन के साथ रेप, तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा, केस दर्ज

Aligarh Rape: पीड़ित लड़की दूल्हे की मौसेरी बहन है. लड़की की जब तबियत खराब हुई तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए. जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि लड़की के साथ रेप किया गया है.

Aligarh Minor Girl Rape: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में बारात गई दूल्हे की नाबालिग बहन के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है, मामला अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा इलाके का है जहां शादी में शामिल होने आई 12 साल किशोरी से रेप किया गया है. नाबालिग बच्ची फिरोजाबाद (Firozabad) की रहने वाली है और दूल्हे की मौसेरी बहन है. देर रात बारात में ही इस वारदात को अंजाम दिया गया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. पुलिस ने घटना के बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है, जहां उसका उपचार जारी है.

खबर के मुताबिक फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी शनिवार को अपने परिवार के साथ महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में बारात के साथ आई थी, अगले दिन रविवार को जब बच्ची की तबीयत खराब हुई तो परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए. जहां पता चला कि उसके साथ रेप किया गया है. इसके बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. पीड़िता दूल्हे की मौसी की बेटी है. 

इस मामले में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात प्रकाश में आई है. शादी के बाद से बच्ची गुमसुम हो गई थी और उसकी तबियत भी खराब हुई, जिसके बाद परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां पर पता चला कि बच्ची के साथ रेप किया गया है. 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि 10 तारीख की रात फिरोजाबाद से अलीगढ़ एक बारात आई थी. बारात में शामिल एक नाबालिग लड़की के द्वारा रात एक बजे के आसपास अपने परिजनों को ये बताया कि शादी समारोह में शामिल एक शख्स के द्वारा ही उसके साथ गलत काम किया गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उसके आरोपों को साक्ष्यों हेतु मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया तथा सुसंगत धाराओं में थाना महुआखेड़ा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है. लड़की द्वारा बताये गये व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी करके विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: बीजेपी नेता अपर्णा यादव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, शिवपाल यादव का बहू पर बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget