एक्सप्लोरर

Aligarh Gangrape Case: युवती ने लगाया गैंगरेप का आरोप, बोली- दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कर लूंगी आत्महत्या

UP Gangrape Case: अतरौली में एक 20 साल की एक युवती ने गैंगरेप और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की और कहा कि नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगी.

Aligarh News: अलीगढ़ (Aligarh) जिले के अतरौली (Atrauli) थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 साल की एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. बारहवीं कक्षा पास और कॉलेज में प्रवेश पाने की इच्छुक युवती ने धमकी दी है कि अगर उसके खिलाफ किए गए अपराध के लिए दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, तो वह आत्महत्या कर लेगी. 

एक टीवी चैनल पर बुधवार को युवती ने आरोप लगाया कि 14 अप्रैल को उसके गांव के दो लोगों ने गांव के पास एक सुनसान जगह पर उसके साथ मारपीट की और उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए मजबूर किया. युवती ने बताया कि इसके बाद वह बेहोश हो गयी और उससे रेप किया गया.

आरोपों को कम करते हुए की गई थी FIR दर्ज

युवती ने बताया कि कुछ बुजुर्गों की मध्यस्थता और दोषियों की धमकियों के बाद परिवार ने उस समय इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन करीब 10 से 15 दिन बाद घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और मामला सार्वजनिक हो गया. उन्होंने बताया कि पांच मई को अतरौली थाने में परिवार ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. परिवार ने आरोप लगाया कि छह मई को एक एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें आरोपों को कम करते हुए दो नामजद अपराधियों पर धारा 354 (छेड़छाड़) और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

UP: 'जिस दिन पीएम कहेंगे उसी दिन मैं राज्यपाल का पद छोड़ दूंगा' मेरठ में बोले सत्यपाल मलिक

आत्महत्या की धमकी दी

परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि बुधवार तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी. बुधवार को जब एक स्थानीय टीवी चैनल ने युवती की खबर चलाई और जिसमें उसने कहा कि अगर दोषियों को उचित सजा नहीं दी गई तो वह ‘आत्महत्या’ कर लेगी. इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस क्षेत्राधिकारी अतरौली शिव प्रताप सिंह ने बताया कि युवती के परिवार की ओर से छह मई को लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अदालत में उसका बयान दर्ज किया जाएगा और उसके बयान के आधार पर अंतिम आरोप तय किये जाएंगे.

उन्होंने इस बात से इनकार किया कि पुलिस ने इस मामले में कोई लापरवाही बरती है. युवती ने टीवी चैनल को बताया था कि पांच मई को दी गई मूल शिकायत में गैंगरेप के आरोप का जिक्र है. उसके परिवार के अनुसार, पुलिस के कहने पर छह मई को पुलिस चौकी में दी गयी एक अन्य शिकायत के आधार पर प्राथमिकी में आरोपों को हल्का कर दिया गया . पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम पटेल ने पत्रकारों से कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पूरा न्याय किया जाएगा.

Champawat By Poll : सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार करेंगे योगी, स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर भी करेंगे रैलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget