एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में साइबर ठग गैंग का भंडाफोड़, नोएडा से ली थी हाईटेक ठगी की ट्रेनिंग, चार गिरफ्तार

Aligarh News: अलीगढ़ में एक साइबर ठग गैंग पहले मोबाइल चोरी करता था और फिर चुराए गए फोन के यूपीआई का इस्तेमाल कर पीड़ितों के बैंक खातों से पैसे निकाल लेता था.

UP News: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ पुलिस ने एक अंतरजनपदीय साइबर ठग गैंग का खुलासा कर चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह गैंग पहले मोबाइल चोरी करता था और फिर चुराए गए फोन के यूपीआई का इस्तेमाल कर पीड़ितों के बैंक खातों से पैसे निकाल लेता था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दिल्ली में साइबर ठगी की ट्रेनिंग ली थी, जिसके बाद उन्होंने इस हाईटेक अपराध को अंजाम देना शुरू किया.

थाना रोरावर और जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में चारों आरोपियों को धर दबोचा गया और उनके पास से चार मोबाइल फोन और 1090 रुपये बरामद किए गए.

नोएडा से सीखी तकनीक

घटना का मुकदमा थाना रोरावर में मुकदमा संख्या 131/2025, धारा 305(a) बीएनएस और 66(सी) आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था. पीड़ित की शिकायत के अनुसार, उनकी दुकान से मोबाइल चोरी कर यूपीआई के जरिए 17,000 रुपये निकाले गए थे. मुख्य आरोपी रिजवान ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह और उसके साथी मोबाइल चोरी कर यूपीआई से पैसे निकालते थे और फिर फोन को दूसरे जिलों में बेच देते थे. रिजवान ने बताया कि नोएडा में कुछ लोगों से उसने यह तकनीक सीखी और पहले भी वह कई बार जेल जा चुका है.

पासवर्ड को लेकर अलर्ट रहें

एसपी क्राइम ममता कुरील ने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए यूपीआई उपयोगकर्ताओं को जागरूक रहना होगा. उन्होंने सलाह दी कि डेट ऑफ बर्थ जैसे साधारण पासवर्ड का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ठग आसानी से इन्हें क्रैक कर लेते हैं. इस मामले में भी साधारण पासवर्ड के कारण 17,000 रुपये की ठगी हुई, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के खातों को फ्रीज कर दिया. पीड़ित को जल्द रकम वापस की जाएगी.

गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान (28), इमरान (23), फैसल (22), और समीर (22) शामिल हैं. पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget