एक्सप्लोरर

AMU में छात्रों के बीच पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन, PM मोदी और RSS पर भी साधा निशाना

Aligarh News: रामजीलाल सुमन ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लंबे समय से छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर हैं. आज पता चला कि कुछ छात्र आमरण अनशन शुरू कर चुके हैं.

यूपी के अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र पिछले कई दिनों से फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. आज समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. वहीं उन्होंने पीएम मोदी के RSS की तारीफ़ के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री खुद RSS की उत्पत्ति हैं, जो हिंदुस्तान में फिरकापरस्ती के लिए मशहूर है.

इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के संघर्ष को समर्थन दिया और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए.

प्रधानमंत्री और RSS पर टिप्पणी

अलीगढ़ पहुंचे रामजीलाल सुमन ने प्रधानमंत्री और RSS पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद RSS की उत्पत्ति हैं, जो हिंदुस्तान में फिरकापरस्ती के लिए मशहूर है. रामजीलाल का ये बयान चर्चा का विषय बन गया है.

छात्रों की मांगे और सांसद की प्रतिक्रिया

रामजीलाल सुमन ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लंबे समय से छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर हैं. आज पता चला कि कुछ छात्र आमरण अनशन शुरू कर चुके हैं. यह मामला बहुत गंभीर है. छात्रों की फीस वृद्धि हुई, कई वर्षों से छात्र संघ के चुनाव नहीं हुए, कुछ छात्रों के खिलाफ मुकदमे लिखे गए हैं और कुछ का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है. उन्होंने सर सैयद अहमद खान की स्मृति को प्रणाम करते हुए कहा कि AMU की शोहरत न केवल भारत तक, बल्कि पूरी दुनिया में है और इस यूनिवर्सिटी ने कई महान व्यक्तित्त्व को जन्म दिया है.

सांसद ने जोर देकर कहा कि दुनिया की कोई समस्या ऐसी नहीं है, जो बातचीत से हल न हो सके, बशर्ते नीयत ठीक हो. छात्रों के साथ अच्छा सुलूक होना चाहिए. इतने दिनों तक उनके संघर्ष के बावजूद कोई सक्षम अधिकारी ने उनसे बात नहीं की, यह चिंता का विषय है. उन्होंने सपा की ओर से छात्रों के संघर्ष को समर्थन देने की बात कही और कहा कि फीस वृद्धि, छात्र संघ चुनाव और परिणाम रोकने जैसे मुद्दों का तत्काल समाधान होना चाहिए.

यूनिवर्सिटी प्रशासन पर निशाना

रामजीलाल सुमन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह यूनिवर्सिटी छात्र संघ से भयभीत क्यों हो जाती है? छात्र संघ से ही देश के बड़े नेता पैदा हुए हैं. प्रशासन को तत्काल नौजवानों की समस्याओं पर गौर करना चाहिए. पुलिस की किसी भी प्रकार की कार्यवाही का मैं विरोध करता हूं और उन मुकदमों को वापस लेने की मांग करता हूं, जो नाजायज लगाए गए हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों की मांगे नहीं मानता, तो सपा अलीगढ़ की जिला इकाई के साथ मिलकर भविष्य की रणनीति बनाएगी.

संसद में उठेगा मुद्दा

सांसद ने कहा कि AMU एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है और इसका सवाल संसद में उठ सकता है. फिलहाल संसद व्यवस्थित नहीं है, लेकिन जैसे ही संसद व्यवस्थित होगी, मैं निश्चित तौर पर इस मुद्दे को उठाऊंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget