एक्सप्लोरर

प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे जादूगर शंकर सम्राट, आश्रम में दिखाए अपने करतब

Premanand ji Maharaj: जादूगर शंकर सम्राट प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे, यहां उन्होंने प्रेमानंद जी के आमने सामने कुछ ऐसे ट्रिक्स पेश किए, जो न केवल मनोरंजक थे, बल्कि आश्चर्यजनक भी.

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन  स्थित  प्रेमानंद जी महाराज जो वृंदावन के जाने-माने आध्यात्मिक गुरु हैं, हाल ही में जादूगर शंकर सम्राट के जादू से इतने प्रभावित हुए कि वे हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए. उनका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज को जादूगर शंकर सम्राट के मंत्रमुग्ध कर देने वाले जादू को देखकर हंसते हुए देखा जा सकता है.

दरअसल वीडियो में जादूगर शंकर सम्राट प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे, यहां उन्होंने प्रेमानंद जी के आमने सामने कुछ ऐसे ट्रिक्स पेश किए, जो न केवल मनोरंजक थे, बल्कि आश्चर्यजनक भी. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद जी महाराज, जो आमतौर पर शांत और गंभीर रहते हैं, जादूगर के जादू से इतने प्रभावित हुए कि वे हंसते-हंसते अपने आप को संभाल नहीं पाए.

जादूगर शंकर सम्राट के जादू के करतब

  1. कागज से पांच सौ का नोट: जादूगर शंकर सम्राट ने एक साधारण कागज के टुकड़े को लेकर ऐसा जादू दिखाया, जहां देखते ही देखते वह कागज पांच सौ रुपये का नोट बन गया. इसके बाद उन्होंने एक नोट से कई नोट बना दिए, जो वहां मौजूद सभी को हैरान कर गया.
  2. अंगूठी से वभूति (राख) निकालना: उन्होंने अपनी अंगूठी से वभूति निकाल दी, जिसे देखकर प्रेमानंद जी महाराज और वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया.
  3. खाली झोले से माला बनाना: आखिर में जादूगर शंकर सम्राट ने एक खाली झोले से प्रेमानंद जी महाराज के लिए एक माला बना दी. यह करतब देखकर प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि यह तो चमत्कार है.

प्रेमानंद जी महाराज की प्रतिक्रिया

इन करतबों को देखकर प्रेमानंद जी महाराज इतने प्रभावित हुए कि वे दंग रह गए. उन्होंने कहा कि जादूगर शंकर सम्राट की कला वाकई में अद्भुत है. यह हमें दिखाता है कि कला और कौशल कैसे मन को प्रसन्न कर सकते हैं. इसके बाद उन्होंने जगुगर शंकर सम्राट को आशीर्वाद दिया.

जादू नहीं कला है

वहीं अपने करतब के बाद जादूगर शंकर सम्राट ने बताया कि यह सिर्फ कला है, कोई जादू नहीं. हम लोगों का मनोरंजन करते हैं. उनकी यह बात प्रेमानंद जी महाराज और वहां मौजूद सभी को पसंद आई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: कार के अंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: कार के अंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Champat Rai News: अब चंपत राय की बारी! ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर SIT करेगी पूछताछ
अब चंपत राय की बारी! ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर SIT करेगी पूछताछ
Mahoba News: महोबा में पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, सिंदूर से भरी हुई थी लड़की की मांग
महोबा में पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, सिंदूर से भरी हुई थी लड़की की मांग
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, स्थानीय लोग चिंतित
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, स्थानीय लोग चिंतित

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget