एक्सप्लोरर

Aligarh News: बारात में कराया हंगामा, फिर शादी के बाद कर लिया अगवा, दबंग से तंग आकर युवती ने दी जान

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पुलिस का दावा है कि महिला ने आरोपी के खिलाफ लगाए आरोप को वापस ले लिया था. हालांकि महिला के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Aligarh Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) के थाना टप्पल क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी. 15 दिन पहले छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो वायरल (Viral Video) कर खुदुकशी की धमकी दी थी. पुलिस पर आरोप है कि उसने आरोपी युवक पर कार्रवाई नहीं की थी. दबंग युवक से युवती बीते दो साल से परेशान थी. दो जगह युवती का रिश्ता भी कैंसल करा दिया था. पुलिस ने युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

दरअसल, टप्पल क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उसने कहा कि उसको गांव का ही एक लड़का परेशान करता है. पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है. अगर आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती तो वह और उसका परिवार आत्मदाह कर लेगा. उस युवती के पिता को आरोपी ने सामने से टक्कर मार दी और उसके बाद गाली गलौज भी की थी. इससे युवती काफी क्षुब्ध हो गई और उसने गुरुवार को खुदकुशी कर ली. मृतक युवती के पिता ने बताया, 'पिछले दो साल से गांव का ही रहने वाला युवक मेरी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था.'

महिला के ससुराल पहुंच गया था आरोपी
पिता ने बताया, 'कई बार मेरे और गांव वालों के द्वारा लड़के को समझाने का प्रयास किया बावजूद वह नहीं माना, मैंने मजबूरी में अपनी बेटी की शादी तय कर दी, शादी में भी उसने बखेड़ा खड़ा कर दिया जिसके चलते बरात को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा था, दो दिन बाद हमने हिम्मत जुटाकर रिश्तेदारी में शादी कर दी, इस दौरान वहां भी बेटी के ससुराल पहुंच गया और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया, वहां भी पुलिस ने उसके खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की थी, बाद में फिर ससुराल से मेरी बेटी का अपहरण करके वह ले आया और एक हफ्ते अपने पास रखा, बुलंदशहर पुलिस ने बरामद करने के बाद लड़की को मेरे हवाले कर दिया, एक साल से मेरी बेटी मेरे साथ रह रही थी.'

पीड़ित के पिता ने बताई आपबीती
पीड़ित पिता ने बताया, 'कल मैं घर के बाहर खड़ा था, इसी दौरान आरोपी युवक ने मोटरसाइकिल से मुझे टक्कर मार दी, और जमकर गाली गलौज दीं, घटना के बाद मेरी बेटी ने पुलिस को भी सूचना दी और पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, इसी बात से परेशान होकर मेरी बेटी ने घर के अंदर जाकर फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी है. 15 दिन पहले मेरी बेटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाला था, जिसमें सुसाइड करने की बात कही थी, उस दौरान एफआईआर भी की गई थी, पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की थी.' मामले पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि कुछ दिन पहले युवती का वीडियो सामने आया था जिसमें उसने पूर्व परिचित लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. केस दर्ज कर दिया गया था. जांच के दौरान लड़की ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि उस लड़के ने कभी उसको परेशान नहीं किया. इसके बाद 8 मार्च को लड़की ने अपने घर पर फांसी लगाई है. परिवार ने युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें -

UP News: नेहा सिंह राठौर पर सीएम योगी के मीडिया सलाहकार का पलटवार, उन्हीं के अंदाज में दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget