एक्सप्लोरर

बिहार की गलती नहीं दोहराएंगे अखिलेश यादव, 2027 को लेकर बदली रणनीति, PDA प्रहरी करेंगे खेल!

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर को लेकर अपनी रणनीति में ज़ोर-शोर से काम शुरू कर दिया है. सपा की पीडीए प्रहरी लगातार पूरी प्रक्रिया पर नजर रखे हैं.

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर को लेकर जमकर सियासत हो रही हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाने की मांग की है. सपा भले ही एसआईआर के मुद्दे को लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही हैं लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जमीन पर भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

अखिलेश यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया में अपने पीडीए प्रहरी उतार दिए हैं जो प्रदेश की हर विधानसभा और बूथ पर अपने समर्थकों के वोट को लिस्ट में डलवाने का काम कर रहा हैं. सपा नहीं चाहती है कि बिहार की तरह यूपी में भी उसके साथ खेला हो जाए. वो जानते हैं कि वोट चोरी के मुद्दे को पकड़ने के चक्कर में अगर दूसरे मुद्दे छूटे तो 2027 में सपा का बड़ा नुक़सान हो सकता है. 

बिहार से सबक लेकर बनाई रणनीति

समाजवादी पार्टी अब हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. ऐसे में अखिलेश यादव ने रणनीति बनाई है कि वो वोट चोरी के मुद्दे को भी जिंदा रखेंगे लेकिन, उतने जोर से नहीं कि 2027 में भी वहीं हो जो बिहार में हुआ. जैसे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को उठाया. 

जिस वक्त बिहार में एसआईआर चल रहा था तब कांग्रेस वोट चोरी के लेकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस और प्रेजेंटेशन बनाने में लगी हुई थी. नतीजा ये हुआ कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हुई, नई वोटर लिस्ट बनी और पहले से ज्यादा वोट भी पड़े. बिहार में एनडीए की जबरदस्त जीत हुई और वोट चोरी का मुद्दा विपक्ष पर ही उल्टा पड़ गया. 

पीडीए प्रहरी के जरिए जमीन पर काम शुरू

अखिलेश यादव ने अब बीच की लाइन लेते हुए एसआईआर पर निगरानी के लिए पीडीए प्रहरी तैनात कर दिए हैं. यूपी में सपा की स्थिति भी मजबूत है. पार्टी की 403 सीटों पर अपना संगठन है कार्यकर्ताओं के नाम पर सन्नाटा भी नहीं है. ये  पीडीए प्रहरी एक तरह से बीएलओ के साथ काम कर रहे है, जो पार्टी के कार्यकर्ता है और बीएलओ की मदद कर रहे हैं.

इन पीडीए प्रहरियों की जिम्मेदारी है कि पार्टी के परंपरागत वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में ना छूटे और किसी दूसरे के झूठे वोट न जुड़ जाएं अखिलेश यादव ने ये प्लान एक महीने पहले ही बिहार की हवा भांपकर बना लिया था. इन पीडीए प्रहरियों का काम है कि हर वोट की रक्षा करना. 

सपा के पीडीए प्रहरी प्रदेश के हर ब्लॉक में सक्रिय है और लगातार फॉर्म-6 और फॉर्म -7 की प्रक्रिया पर नज़र रख रहे हैं. इनके जरिए सपा 2027 की तैयारी भी शुरू कर चुकी है. सपा के पीडीए प्रहरी एसआईआर के नाम पर अपने वोटों की रक्षा करने के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं.  

Air Pollution: यूपी में जहरीली हवाओं ने सांसों को जकड़ा, नोएडा-गाजियाबाद में आज भी बेहद खराब श्रेणी में हवा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉट्सएप पर बुकिंग कर घर में होता था गलत काम, मेघालय की युवतियों का रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार
वॉट्सएप पर बुकिंग कर घर में होता था गलत काम, मेघालय की युवतियों का रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार
Haridwar News: डीएम ने छापेमारी कर 14 क्रेशरों को किया सीज, बोले- नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार: डीएम ने छापेमारी कर 14 क्रेशरों को किया सीज, बोले- नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
जेल में बंद आजम खान ने ईद पर मुसलमानों से की ऐसी अपील? भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
जेल में बंद आजम खान ने ईद पर मुसलमानों से की ऐसी अपील? भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
Dehradun News: विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार 6 आरोपी, पुलिस और STF की टीमों ने झारखंड में डाला डेरा
देहरादून: विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार 6 आरोपी, पुलिस और STF की टीमों ने झारखंड में डाला डेरा

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द,पैसे लौटा रहे थियेटर्स
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
Eid Ul Fitr 2026: सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget