एक्सप्लोरर

जाति जनगणना पर सीएम योगी का पुराना बयान शेयर कर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- 'ध्यान रखें रेत दरक रही है'

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाति जनगणना को लेकर सीएम योगी के पुराने बयान पर तंज कसा है और उन पर निशाना साधते हुए कहा कि ध्यान रखें, रेत दरक रही है.

Akhilesh Yadav on Yogi Adityanath: केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का ऐलान कर सपा-कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दलों को चौंका दिया है. ये फैसला इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि अब तक बीजेपी की ओर से इस मुद्दे पर चुप्पी ही देखी गई थी. जबकि कई नेता इसे समाज को बांटने वाला कदम बताते हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है. उन्होंने सीएम योगी का पुराना बयान शेयर कर पूछा है कि क्या अब वो इस पर कायम हैं? 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम योगी के एक पुराने इंटरव्यू को शेयर किया. जिसमें वो विपक्ष द्वारा जातीय जनगणना की मांग किए जाने पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं. सीएम योगी ने इस इंटरव्यू में जातिवार जनगणना की मांग को समाज को बांटने की कोशिश बताया और कहा कि लोगों को इससे सावधान रहना होगा. 

सीएम योगी पर कसा तंज
सीएम योगी के इसी बयान पर तंज करते हुए अखिलेश यादव ने सवाल किया कि- 'माननीय अब भी अपने कथन पर कायम हैं या बदलना चाहेंगे. नदी किनारे की चेतावनी: ध्यान रखें रेत दरक रही है.' सपा अध्यक्ष ने जो वीडियो शेयर किया है उसे सीएम योगी कहते हैं कि "केवल मोदी जी के नेतृत्व में वेलफ़ेयर की स्कीम सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रहीं है. तब बांटने वाले लोग जाति के आधार पर, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटने की कुत्सित चेष्टा कर रहे हैं. भारत को और सनातन धर्मावलंबियों को ख़ासतौर से इससे सावधान रहना होगा." 

बता दें कि मोदी सरकार ने देश में जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले को सपा-कांग्रेस समेत तमाम दलों ने अपनी जीत बताया है क्योंकि पिछले कुछ समय से लगातार ये दल सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग कर रहे थे. अखिलेश यादव ने तो लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी अब इस कदम को मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक बता रहा है. भाजपा का कहना है कि पीएम मोदी ने विपक्ष के साथ एक बड़ा मुद्दा भी छीन लिया है.  

जातीय जनगणना की घोषणा होते ही बसपा चीफ ने चली नई चाल, BJP, सपा की बढ़ी टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget