एक्सप्लोरर

UP Politics: 'इंडिया' गठबंधन में बढ़ी दरार! राहुल गांधी के 'एक्स-रे' वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

Caste Census: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है और कहा कि कांग्रेस द्वारा जातीय जनगणना की बात करना एक 'चमत्कार' है.

Akhilesh Yadav On Caste Census: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A) के दो प्रमुख घटकों कांग्रेस और सपा के बीच की दरार लगातार बढ़ती जा रही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अब जातीय जनगणना को लेकर सीधा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) द्वारा जातीय जनगणना (Caste Census) की मांग करना एक 'चमत्कार' है, जब कांग्रेस सत्ता में थी तब तो जातीय जनगणना कराई नहीं और अब जब बीमारी बढ़ गई है और एमआरआई और सीटी स्कैन की जरूरत है तो एक्सरे की बात कर रही है. 

दरअसल राहुल गांधी ने तेलंगाना की रैली में जाति जनगणना को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए इसे देश का एक्स-रे बताया था. उन्होंने कहा कि इससे देश में दलितों, आदिवासियों और ओबीसी की स्थिति का पता चलेगा. राहुल के इस बयान पर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब बीमारी बढ़ गई है. अब एक्सरे नहीं सीटी स्कैन और एमआरआई की जरूरत है. 

राहुल गांधी पर कसा तंज
अखिलेश यादव ने कहा, "जिस समय एक्सरे होना था वो एक्सरे का समय था, आज सीटी स्कैन है, एमआरआई मशीन है. बीमारी और बड़ी हो गई है. जो लड़ाई लड़नी चाहिए थी उस समय समाधान हो गया होता तो खाई इतनी बड़ी नहीं होती कि पांच पर्सेंट लोगों के पास 60 पर्सेंट भारत की संपत्ति चली गई. ये किसने किया? ये पुरानी सरकारों की गलत नीतियों की वजह से हुआ. जब एक्सरे करना था तब किया नहीं, बीमारी बढ़ गई. आज एमआरआई सीटी स्कैन की जरूरत है. मुझे उम्मीद है जब कभी भी समाजवादियों को मौका मिलेगा सबसे पहले जातीय जनगणना कराई जाएगी. 

कांग्रेस की मांग को बताया 'चमत्कार'
अखिलेश यादव ने कहा, "कांग्रेस वो पार्टी है जिसने आजादी के बाद कभी जातीय जनगणना नहीं कराई. लोकसभा में नेताजी, शरद यादव, लालू यादव जी जब जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे तो कांग्रेस ने नहीं कराई, आज कांग्रेस क्यों जातीय जनगणना की बात कर रही है क्योंकि वो जानते हैं कि आज उनका ट्रेडिशनल वोट उनके पास नहीं है. वो पिछड़े दलित और आदिवासियों की तरफ देख रहे हैं, वो भी जानते हैं आजादी के बाद उन्होंने धोखा दिया, इसलिए वो उनके साथ नहीं हैं." इस बीच जब उनसे इंडिया गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो सपा अध्यक्ष ने कहा, "इंडिया गठबंधन आगे देखा जाएगा." 

Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फंसे 40 मजदूरों की लिस्ट जारी, सबसे ज्यादा लोग इन दो राज्यों के, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget