एक्सप्लोरर

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, कहा- 'क्या उनकी गिनती...नहीं?'

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) को लेकर कई सवाल पूछे हैं.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख और विधानसभा में नेता विपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक तस्वीर को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बजट सत्र (UP Budget Session 2023) का अंतिम दिन था. इस दौरान विधानसभा के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के साथ मंत्री-विधायकों की ग्रुप फोटो ली गई.

सत्र खत्म होने के बाद ग्रुप फोटो के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, स्पीकर सतीश महाना और अखिलेश यादव के अलावा सभी विधायक और मंत्री उपस्थित रहे. लेकिन इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उस वक्त नहीं थे. अब इसपर अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम को लेकर तीखे सवाल किए हैं. जिसके बाद सियासी बयानबाजी फिर से शुरू होने वाली है.

UP Politics: जया प्रदा ने बढ़ाई सियासी हलचल, CM योगी और डिप्टी सीएम के बाद भूपेंद्र चौधरी से की मुलाकात, शुरू हुई अटकलें

सपा प्रमुख के सवाल
अखिलेश यादव ने कहा, "दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बिना खींची गई सदन-विधायकों की तस्वीर अधूरी है. हमारी माँग है कि सरकार की तरफ़ से उनकी अनुपस्थिति का ये स्पष्टीकरण आए कि- क्या वो लोग आए नहीं या बुलाए नहीं गये?, क्या उपमुख्यमंत्रियों के पद का कोई महत्व है या नहीं? या क्या उनकी गिनती होती भी है या नहीं?"

सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार का वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 6 लाख 90 हजार करोड़ से अधिक का बजट उत्तर प्रदेश विधानमंडल में शुक्रवार को पारित हो गया. इसके बाद, दोनों सदनों...विधानसभा और विधान परिषद... को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया. सदन स्थगित होने के बाद सभी विधायकों और मंत्रियों की ग्रुप फोटो हुई.

इस तस्वीर को सीएम योगी ने शेयर करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश विधान मण्डल के दोनों सदनों के माननीय अध्यक्षों एवं सम्मानित सदस्यों के साथ." इससे पहले विधानसभा में संसदीय कार्य और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए यूपी विनियोग विधेयक 2023 (प्रस्तावित बजट) पारित करने के लिए सदन के समक्ष प्रस्ताव रखा. जिसे पूर्ण बहुमत मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पारित करने की घोषणा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget