एक्सप्लोरर

लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद Akhilesh Yadav की पहली प्रतिक्रिया, बताया- क्यों छोड़ी आजमगढ़ सीट

Akhilesh Yadav: लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनता ने उन्हें जन आंदोलन का जनादेश दिया है. इसलिए वो करहल का प्रतिनिधित्व करेंगे

Akhilesh Yadav Statement After Resigning Loksabha: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बड़ा बयान दिया है. अखिलेश ने आज लखनऊ में समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी की जनता ने जन आंदोलन का जनादेश दिया है. जिसका मान रखने के लिए अब वो करहल का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने आजमगढ़ को लेकर भी अपनी भावनाओं का जिक्र किया. 

इस्तीफे के बाद अखिलेश ने कही ये बात

अखिलेश यादव आज लखनऊ के लोहिया पार्क पहुंचे और राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उनके साथ सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी समेत कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. अखिलेश ने इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया और लिखा कि  "विधानसभा में यूपी के करोड़ों लोगों ने हमें नैतिक जीत दिलाकर ‘जन-आंदोलन का जनादेश’ दिया है. इसका मान रखने के लिए मैं करहल का प्रतिनिधित्व करूँगा व आज़मगढ़ की तरक़्क़ी के लिए भी हमेशा वचनबद्ध रहूँगा. महंगाई, बेरोज़गारी और सामाजिक अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष के लिए ये त्याग ज़रूरी है" 

 

करहल का प्रतिनिधित्व करेंगे अखिलेश

यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है लेकिन पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े अखिलेश ने करहल सीट से जीत दर्ज की. उन्होंने केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मात दी है. पहले माना जा रहा था कि अखिलेश विधानसभा की सदस्यता को छोड़ देंगे, लेकिन मंगलवार को उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया. वो आजमगढ़ से लोकसभा सांसद थे. अखिलेश के इस कदम से साफ है कि वो अब यूपी में रहकर अपनी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और मजबूत विपक्ष की भूमिका में योगी सरकार को चुनौती देंगे. 

यह भी पढ़ें:

Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सफलता के पीछे है पत्नी गीता धामी का हाथ, देखें उनकी रेयर तस्वीरें

Uttarakhand: सीएम पद की शपथ से पहले पुष्कर धामी ने टपकेश्वर मंदिर में की पूजा, कॉमन सिविल कोड पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget