एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा विधायक का दावा- मायावती पर अखिलेश यादव का रुख नरम, बताया बैठक में गठबंधन पर क्या हुई बात

Lok Sabha Election 2024 UP: INDIA में मायावती की एंट्री पर अखिलेश यादव के रुख को लेकर बड़ा दावा हुआ है. सपा के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बैठक की बातों का खुलासा किया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की रणनीतियों को लेकर बैठकों का दौर जारी है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेताओं से सुझाव ले रहे हैं. एक बैठक में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन यानी इंडिया अलायंस में बहुजन समाज पार्टी की एंट्री और बसपा चीफ मायावती को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. इस संदर्भ में सपा के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अहम जानकारी दी.

विधायक ने दावा किया कि मायावती को लेकर कल की मीटिंग में कहा गया कि सभी सम्मान करें.अखिलेश यादव ने कल की मीटिंग में बसपा को लेकर कहा कि मायावती आती हैं तो भाजपा को रोका जो सकता है. राकेश ने दावा किया कि मायावती को लेकर अखिलेश का रुख नरम है.

इससे पहले अखिलेश ने भी एक प्रेस वार्ता में कहा था कि मायावती हमसे बड़ी हैं , हम उनका सम्मान करते हैं . हम चाहते है , सब मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ें.

बसपा पर सपा का रुख बदला?
दीगर है कि बीते कुछ दिनों से सपा प्रमुख और बसपा सुप्रीमो के बीच तल्खियां बढ़ गईं थीं. बलिया में अखिलेश यादव के एक बयान पर मायावती खासा नाराज हों गईं थी. दरअसल, जब पत्रकारों ने अखिलेश से मायावती के इंडिया अलायंस में आने का सवाल पूछा तो सपा सुप्रीमो ने कहा था कि उनका भरोसा नहीं है. हालांकि बाद में अखिलेश ने कहा था कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ के पेश किया गया और उसका गलत अर्थ निकाला गया.

बता दें कांग्रेस चाहती है कि बसपा अलायंस का हिस्सा बने लेकिन सपा ने इस पर अपना वीटो लगा दिया है. हालांकि अखिलेश के नए रुख के साथ यह संकेत जा रहे हैं कि पार्टी इंडिया अलायंस में बसपा की एंट्री पर अपने निर्णय से पलट सकती है.

UP Politics: सीएम योगी के इस फैसले के मुरीद हुए मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास, कहा- 'सीएम की घोषणा बहुत अच्छी और सराहनीय'

 

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget