एक्सप्लोरर

CoronaVirus: अखिलेश यादव बोले- डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं निंदनीय

अखिलेश ने शुक्रवार को ये भी कहा कि मरीजों की सेवा में लगे 50 से भी अधिक डाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोनाग्रस्त होने की सूचना चिंताजनक है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। अखिलेश ने इन घटनाओं की निंदा भी की है। अखिलेश ने शुक्रवार को ये भी कहा कि मरीजों की सेवा में लगे 50 से भी अधिक डाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोनाग्रस्त होने की सूचना चिंताजनक है।

अखिलेश ने एक बयान में कहा, "संकट के समय सेवा भावना से जुटे डाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कुछ स्थानों पर दुर्व्यवहार की घटनाएं भी निंदनीय हैं। सरकार इनके लिए सुरक्षा उपकरण और हर तरह से सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध करे।" इसके अलावा अखिलेश ने जनता से अफवाहों से बचने और स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करने की अपील है।

अखिलेश ने कहा, "मीडिया में आ रही इन खब़रों का स्पष्टीकरण वांछित है- क्या प्रति 10 लाख में केवल 32 लोगों की ही कोरोना जांच हुई? क्या संकट में अभाव के समय में भी मेडिकल उपकरणों का निर्यात हुआ है? क्या केवल मनरेगा या राशनकार्ड धारकों को ही राशन मिल रहा है?"

उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार इस पर भी ध्यान दे कि लखनऊ में लॉकडाउन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डाउन सर्वर के कारण जनता पूरे-पूरे दिन भूखी प्यासी लाइनों में खड़ी रही। अलीगढ़, अमरोहा, सम्भल, औरैया, आजमगढ़ में प्रशासनिक मनमानी के चलते जनता को अनाज नहीं मिला। बहुत सी जगह निर्धारित से कम तौल पर अनाज बांटा गया।

उन्होंने कहा कि ऐसी खस्ताहाल व्यवस्था, अधूरी तैयारी से भूखी जनता का पेट कैसे भरा जाएगा? जनता का विश्वास सर्वोपरि होना चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget