एक्सप्लोरर

अयोध्या की घटना पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- 'अमानवीय व्यवहार हुआ, प्रशासन ने 3 दिन पहले ही...'

UP Politics: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रशासन ने तीन दिन पहले ही अगर परिवार की सूचना पर ध्यान दिया होता तो बच्ची की जान बचायी जा सकती थी.

Ayodhya Crime News: अयोध्‍या में पुलिस ने दलित महिला की लापता युवती का निर्वस्त्र शव शनिवार को बरामद किया है. युवती की बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाल ली गई थीं और शरीर पर कई जख्म दिए गए थे. वहीं पुलिस ने गैंगरेप की आशंका जताई है. दूसरी ओर मिल्कीपुर उपचुनाव के बीच हुई इस घटना पर अब सियासत शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रिएक्शन दिया है. 

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'ये बेहद दुःखद ख़बर है कि अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां (सरदार पटेल वार्ड) में 3 दिन से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है, उसकी दोनों आँखें फोड़ दी गई हैं उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है. प्रशासन ने तीन दिन पहले ही अगर परिवार की सूचना पर ध्यान दिया होता तो बच्ची की जान बचायी जा सकती थी.'

सपा प्रमुख ने सरकार के सामने अपनी मांग रखते हुए आगे लिखा, 'हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते है कि जो दोषी हैं और जिन पुलिसकर्मियों ने इस मामले में लापरवाही बरती है, उन सबके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को तत्काल 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए.' वहीं पीड़ित परिवार से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मुलाकात की है.

अयोध्या में दलित युवती की नृशंस हत्या, आंखें निकालीं, बिना कपड़े का भयावह हालत में मिला शव

भयावह स्थित में शव बरामद
इस मामले पर सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया, 'युवती की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. शनिवार की सुबह इस युवती का शव निर्वस्त्र बरामद हुआ है. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इस रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी.' सूत्रों की माने तो युवती का शव भयावह स्थित में बरामद किया गया है. 

वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद भी महज खानापूर्ति कर रही है. पुलिस ने युवती की सक्रियता से तलाश नहीं की है. युवती के जीजा को उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर छोटी नहर में मिला. इसके बाद उसने परिवार को जानकारी दी. युवती की आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर की हड्डियां कई जगहों पर टूटी हुई हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget