एक्सप्लोरर

संभल पर बोले अखिलेश यादव- सर्वे टीम के साथ थे बीजेपी के नेता, सांसद पर लगाए झूठे मुकदमे

Sambhal हिंसा को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव ने दावा किया है कि पुलिस झूठी कहानी बता रही है. सपा चीफ ने मांग की है कि मृतकों के परिजनों की सरकार मदद करे.

Sambhal Violence News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल जाने के सवाल पर कहा है कि अभी हमारा प्रतिनिधिमंडल जाएगा. बाद में मैं भी जाऊंगा. सपा चीफ ने संसद परिसर में पत्रकारों से बात करत हुए कहा कि पुलिस झूठ बोल रही है. सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर दर्ज एफआईआर को झूठा करार देते हुए कन्नौज सांसद ने कहा कि पुलिस गलत कहानी गढ़ रही है.

संभल घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा - आज संविधान दिवस के दिन उत्सव मनाया जा रहा था, असली संविधान दिवस जब संविधान के रास्ते पर चलेंगे. हम सच्चे समाजवादी हैं. जिस तरह का काम सरकार ने किया है जहाँ जान चली गई वहां उत्सव कैसे मनाया जाए. पूरी गलती सरकार की है. एक बार जब सर्वे हो गया तो दोबारा क्यों करवाना है ? वोपक्ष न जाए वहां, कोई बात न सुन सके इसलिए इंटरनेट बंद हैं. हम सब चाहते हैं वहां जाएँ हम निकलेंगे तो ये गेट बंद कर देंगे. 

सपा चीफ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया. वहां अधिकारी डरा रहें हैं. महिला को बन्दूक दिखा रहें हैं.  हमारा डेलीगेशन संभल जायेगा, उसके बाद मैं भी जाऊंगा. सरकार पीड़ित परिवार के लोगों की मदद करें, वरना हम करेंगे मदद.  जो लोग सीधे गोली चला रहें थे तो सरकार ने उन पर क्या कार्यवाही की.

सपा चीफ के दावे पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पहले “पत्थर” फिंकवाते हैं और “दंगा” करवाते है, फिर “डेलीगेशन” भिजवाते हैं अखिलेश यादव “बड़े” खिलाड़ी हैं, क्या-क्या “खेल” दिखाते हैं.

संभल में सुधर रहे हालात, आज स्कूल भी खुले
इन सबके बीच संभल की विवादित जामा मस्जिद परिसर में रविवार को सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के तीसरे दिन मंगलवार को हालात में सुधार देखने को मिला और स्कूल भी खुले. संभल में रविवार जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हालत खराब हो गई, जिसमें पत्थर बाजी और आगजनी की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस संबंध में सोमवार को 25 लोगों को गिरफ्तार किया.

सोमवार को संभल में बाजार बंद था लेकिन कई इलाकों में दुकानें खुली देखी गईं. आज सुबह भी स्थिति सामान्य नजर आ रही है. आज स्कूल भी खुले हैं और सुबह सुबह रोजमर्रा की जरूरतों की दुकान खुली नजर आ रही है, लेकिन जिले में इंटरनेट सेवा आज भी बंद है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी महसूस हो रही है.

संभल में तुर्क पठान विवाद की वजह से हुई हिंसा? योगी सरकार के मंत्री ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget