एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस पर सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'दीदी ड्रोन बनाकर युद्ध नहीं जीता जा सकता'

UP News: स्वतंत्रता दिवस पर समाजवाजी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा हमारी सीमाएं सुरक्षित होनी चाहिए, हमारी सेना मजबूत होनी चाहिए, और अग्निवीर जैसी योजनाएं बंद होनी चाहिए.

स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी(सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ‘दीदी ड्रोन’ बनाकर युद्ध नहीं जीता जा सकता और भारतीय सेना को मजबूत होना चाहिए. यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों को 15 अगस्त को झूठ नहीं बोलना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग केवल वाणी से स्वदेशी हैं, उन्हें मन से भी स्वदेशी बनना चाहिए.

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'बीजेपी के लोगों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर झूठ नहीं बोलना चाहिए, यह दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दौरान कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए.'

यादव ने कहा,‘‘हमारी सीमाएं सुरक्षित होनी चाहिए, हमारी सेना मजबूत होनी चाहिए, और अग्निवीर जैसी योजनाएं बंद होनी चाहिए. और, हम ऐसे लोगों को भी देखते हैं, जो वाणी से स्वदेशी लगते हैं, लेकिन मन से विदेशी हैं. अगर कोई मन से विदेशी होगा, तो हमारा व्यापार कैसे बढ़ेगा? आज अमेरिका जैसा देश शुल्क लगाकर हमारे उद्योगपतियों के लिए समस्या खड़ी कर रहा है.’’

पूरे बाजार पर कब्जा कर चुका है चीन- अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि भदोही जैसे जिले में हजारों करोड़ का व्यापार होता था, लेकिन वहां व्यापार काफी कम हो गया है. उन्होंने कहा,‘‘और, चीन है -हमारा पड़ोसी, जो समय-समय पर हमारी जमीन पर कब्जा करता है, हमारे पूरे बाजार पर कब्जा कर चुका है. आज, चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा सबसे ज़्यादा है. इसलिए, जो लोग सिर्फ वाणी से स्वदेशी हैं, उन्हें मन से भी स्वदेशी बनना चाहिए.’’

‘थिंक टैंक’ ‘ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव’ (जीटीआरआई) के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में भारत ने अमेरिका और नीदरलैंड जैसे 151 देशों के साथ व्यापार अधिशेष दर्ज किया है, जबकि चीन और रूस सहित 75 देशों के साथ व्यापार घाटा रहा है. जीटीआरआई ने पहले एक रिपोर्ट में कहा था, ‘‘जनवरी से जून 2024 के बीच भारत का 151 देशों के साथ व्यापार अधिशेष रहा, जो उसके निर्यात का 55.8 प्रतिशत और आयात का 16.5 प्रतिशत था, यह कुल मिलाकर 72.1 अरब डॉलर था.’’

यादव ने यह भी कहा कि माल एंव सेवा कर (जीएसटी), प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और आयकर जैसी डराने वाली संस्थाओं का जाल हमारे व्यापार को बढ़ने नहीं देगा, बल्कि उसे बंद कर देगा.

हमारी सेना मजबूत होनी चाहिए- अखिलेश यादव

जापानी शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने का ज़िक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर बम गिराए जाने के बाद, जो परिणाम सामने आए, उसके बाद दुनिया ने मान लिया कि वह कभी परमाणु युद्ध नहीं करेगी. हम किसी की जान लेने के लिए परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल नहीं करेंगे. समाजवादी लोग और दुनिया के कई अन्य लोग युद्ध के खिलाफ हैं. लेकिन हमारी सेना मजबूत होनी चाहिए.’’

हमें परमाणु से नहीं डरना चाहिए- अखिलेश यादव

यादव ने कहा, ‘‘जो लोग कह रहे हैं कि हमें परमाणु (जाहिर तौर पर परमाणु हथियारों की ओर इशारा करते हुए) से नहीं डरना चाहिए, उनसे मैं एक ही अनुरोध करूंगा कि हमारी सेना मज़बूत होनी चाहिए. हम ‘दीदी ड्रोन’ बनाकर युद्ध नहीं जीतने वाले. जब हम अग्निवीर व्यवस्था को खत्म करेंगे तभी अपने पड़ोसियों का सामना कर पाएंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget