एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव देंगे इस्तीफा, चाचा शिवपाल को मिलेगी जिम्मेदारी

Samajwadi Party के नेता अखिलेश यादव ने इस्तीफा दे दिया है. उनकी सीट पर अब उपचुनाव होगा. वह अब नई भूमिका में नजर आएंगे.

Samajwadi Party के नेता Akhilesh Yadav ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के करहल निर्वाचन क्षेत्र से इस्तीफा देंगे. 2 साल बाद वह फिर नई भूमिका में नजर आएंगे. इससे पहले वह साल 2022 के मार्च तक आजमगढ़ के सांसद थे. हालांकि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल सीट से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने राज्य में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी.

4 जून को संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं. उनकी पार्टी ने भी यूपी में 37 सीटें हासिल की हैं. सपा की इस बड़ी सफलता के बाद उनकी पार्टी का केंद्र में भी कद बढ़ गया है. ऐसे में बड़ी ज़िम्मेदारी को देखते हुए और पार्टी को आगे बढ़ाने के इरादे से अब अखिलेश यादव ने केंद्र की राजनीति में बढ़ने का फैसला लिया है. 

योगी सरकार के इस फैसले पर खुश हुए अखिलेश यादव, कहा- चलो अच्छा है कि...

दिल्ली की राजनीति संभालेंगे अखिलेश यादव
लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीतकर अब समाजवादी पार्टी यूपी की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन गई है. वहीं केंद्र में भी पार्टी का कद बढ़ गया है. सपा देश में बीजेपी और कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे ज्यादा सांसदों वाली पार्टी बन गई है. जिसके बाद अब अखिलेश यादव ने केंद्र की राजनीति में जाने का मन बनाया है. अखिलेश यादव के केंद्र में जाने के बाद उनका आक्रामक अंदाज लोकसभा में दिखाई देगा. 

सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव के करहल से इस्तीफा देने के बाद यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की सीट भी खाली हो जाएगी. इस पद के लिए अभी सबसे आगे चाचा शिवपाल यादव का नाम चल रहा है. सूत्रों की मानें तो शिवपाल यादव का नाम इस पद की दौड़ में सबसे ऊपर बताया जा रहा है.

सपा अध्यक्ष ने साल 2019 के चुनाव में भी आजमगढ़ लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में सपा-बसपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था, लेकिन इसका कोई ख़ास असर देखने को नहीं मिला. सपा को सिर्फ पांच सीटों पर ही जीत मिली थी. जिसके बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में करहल सीट से चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव ने सांसदी से इस्तीफा दे दिया था. 

अखिलेश यादव इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे. उन्होंने कन्नौज सीट से पहले अपने चचेरे भाई तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग पर आखिरी वक्त में उन्होंने अपना पर्चा दाखिल कर दिया. जिसके बाद उन्होंने बीजेपी के सुब्रत पाठक को भारी अंतर से हरा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget