एक्सप्लोरर

UP Politics: CM योगी के DNA वाले बयान पर अखिलेश यादव बोले- 'जितना कम बोलें उतने में ही...'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों मैनपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए था कि अराजकता और गुंडागर्दी सपा के डीएनए में है. अब अखिलेश यादव ने उस बयान पर पलटवार किया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा था कि अराजकता और गुंडागर्दी इनके डीएनए में है. इनका मॉडल विकास का नहीं है, ये लोग विकास के कार्यों में लूट मचाने वाले हैं. अब उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है. 

अखिलेश यादव ने कहा, 'आरोप लगाने से पहले फुल फॉर्म तो जान लेते. DNA = Deoxyribonucleic Acid, वैसे जानते होते तो भी बोल न पाते. अरबों-करोड़ों में सांसद-विधायक की भर्ती करवानेवाले लोग, जितना कम बोलें उतने में ही उनकी इज्जत है. ज्यादा बोलने वालों को ही, ज्यादा सुनना पड़ता है.'

सीएम योगी ने सपा पर जमकर जुबानी हमले किए थे. उन्होंने कहा था कि मैं पूछना चाहता हूं कि मैनपुरी जो कभी वीवीआईपी जनपद माना जाता था, फिर भी विकास में क्यों पिछड़ गया. मैनपुरी तो मयन, मार्कण्डेय, च्यवन जैसे हमारे महान ऋषियों की धरती रही है. यहां की धरती का संबंध स्वाधीनता संग्राम से जुड़े नायकों स्वतंत्रता सेनानियों से है. फिर भी मैनपुरी के सामने पहचान का संकट खड़ा करने वाले कौन लोग हैं?

UP Politics: 'सत्ता के लालच में कुछ भी...', अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा बयान

अस्तित्व पर संकट खड़ा किया- सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा था कि ये वही लोग हैं, जिन लोगों ने आपके सामने पहचान का संकट तो खड़ा किया ही, प्रदेश के सामने भी अस्तित्व का संकट खड़ा किया. अराजकता और गुंडागर्दी सपा के डीएनए में है. इनका मॉडल विकास का नहीं बल्कि ये लोग विकास के कार्यों में लूट मचाने वाले हैं. इनका कारनामा वही है जो अयोध्या में एक निषाद बेटी के साथ सपा के नेता द्वारा किया गया था.

उन्होंने कहा था कि इनके वास्तविक कारनामे देखने हों तो कन्नौज में घटी घटना और 'नवाब ब्रांड' इनका वास्तविक चेहरा हैं. उन्होंने पहले सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया, प्रदेश को दंगों की आग में झोंका. नौजवानों को मिलने वाली नौकरियों में डकैती डाली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget