एक्सप्लोरर

'पीड़ित लोगों के लिए बीआर अंबेडकर भगवान', अमित शाह के बयान के विवाद पर बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav on Amit Shah BR Ambedkar Remark: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा PDA की लड़ाई में भाजपा के लोग घबराए हुए हैं और इसलिए समय-समय पर उनकी तरफ से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है.

Amit Shah BR Ambedkar Remark: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा डॉ भीम राव अंबेडकर के संदर्भ में दिए गए बयान पर सदन में जमकर हंगामा हुआ. अमित शाह के बयान को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. इसी बीच अब यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "बहुत सारे  गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित लोगों के लिए बाबा भीम राव अंबेडकर भगवान रहे हैं. आज भी घर-घर और गांव-गांव में उनको पूजा जाता है. उन्होंने संविधान के माध्यम से हक और सम्मान से जीने का रास्ता तमाम गरीब, शोसित, वंचित लोगों को दिया है. PDA की लड़ाई में भाजपा के लोग घबराए हुए हैं और इसलिए समय-समय पर उनकी तरफ से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है. सरकार तमाम सवालों का जवाब नहीं देना चाहती है इसलिए सवालों से बचना चाहती है."

लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करते- अखिलेश यादव

सहारनपुर पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि यह लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करते, एक तंत्र पर भरोसा करते हैं. इजराइल-फिलस्तीन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गरीब बच्चे इजराइल में न जाने किन परिस्थितियों में नौकरी कर रहे होंगे. जो घर में नौकरी करके सम्मान आप पा सकते हैं वह दूसरे कोने में नहीं पा सकते. 

AAP के साथ नजदीकियां बढ़ने पर अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया

इसके साथ ही अखिलेश ने दिल्ली में AAP के साथ नजदीकियां बढ़ने को लेकर कहा कि हमारी उन सबसे नजदीकियां बढ़ेंगी जो बीजेपी को हराने आगे आएंगे, मैं बधाई देता हूं सहारनपुर के लोगों को जिन्होंने इंडिया गठबंधन को जिताने का काम किया था. 

गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- बहुत अफसोस की बात है कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO पद के इंटरव्यू पूरे, 16 उम्मीदवारों में से 3 नामों का बनेगा पैनल
राम मंदिर CEO पद के इंटरव्यू पूरे, 16 उम्मीदवारों में से 3 नामों का बनेगा पैनल
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget