एक्सप्लोरर

'विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता खतरनाक', देश की डिजिटल सुरक्षा पर अखिलेश यादव ने जताई चिंता

Lucknow News: सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बड़ी-बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां तक हैक हो रही हैं और आम आदमी ऑनलाइन ठगी का शिकार बन रहा है.

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश की डिजिटल सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि आज जब मोबाइल हर हाथ में है, गाड़ियों और जहाजों तक में जीपीएस है और बैंकिंग से लेकर शासन की हर गतिविधि इंटरनेट पर आधारित हो चुकी है, तब कम्युनिकेशन और साइबर सिक्योरिटी एक बेहद संवेदनशील मसला बन गया है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि तकनीक का विकास चाहे वैश्विक स्तर पर हो, लेकिन जब हम विदेशी टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं, तो सरकार को उस पर निर्णायक नियंत्रण जरूर रखना चाहिए. किसी भी आपातकालीन या संवेदनशील परिस्थिति में देश की सुरक्षा सबसे ऊपर होनी चाहिए और सरकार को तकनीक के संचालन पर नियंत्रण करने में सक्षम होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बड़ी-बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां तक हैक हो रही हैं और आम आदमी ऑनलाइन ठगी का शिकार बन रहा है. ऐसे में सिर्फ विदेशी तकनीक पर निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है. इसलिए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाना जरूरी है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि एक तरफ वह देशी कारोबारियों को परेशान कर रही है, एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और निवेशकों से कमीशन मांग रही है, तो दूसरी तरफ विदेशी कंपनियों के लिए ‘स्वागत द्वार’ खोल रही है. उन्होंने कहा कि जब तक देश के व्यापारियों के लिए सुरक्षित माहौल नहीं बनेगा, तब तक देश में उत्पादन और शोध की संस्कृति विकसित नहीं हो सकती. उन्होंने आगाह किया कि अगर भारतीय कंपनियां विदेशी कंपनियों की एजेंट बनकर रह गईं, तो भले ही व्यापार बढ़े, लेकिन देश की उत्पादन क्षमता और आत्मनिर्भरता घटेगी. इसका सीधा असर देश की बेरोजगारी पर पड़ेगा.

आत्मनिर्भर भारत ही समाधान- अखिलेश यादव

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि किसी भी विदेशी कंपनी का असली मकसद भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना नहीं होता, बल्कि सिर्फ मुनाफा कमाना होता है. इसलिए भारत को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे नारों को सिर्फ प्रचार तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि जमीन पर लागू करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता, समता, स्वतंत्रता और कल्याणकारी राज्य की अवधारणा ही देश के विकास की असली नींव होनी चाहिए. अगर हम अपने उत्पाद, अपनी सेवाओं और अपने लोगों को प्राथमिकता देंगे, तभी देश की अर्थव्यवस्था सशक्त बनेगी, हर हाथ को काम मिलेगा और हर घर में रोटी पहुंचेगी.

भारत सालों से चर्चा में रहा है डिजिटल सुरक्षा का मुद्दा 

बता दें कि भारत में डिजिटल सुरक्षा का मुद्दा बीते वर्षों में लगातार चर्चा में रहा है. टिकटॉक और कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने से लेकर डाटा लोकलाइजेशन जैसे विषयों पर सरकारें कदम उठा चुकी हैं. साथ ही सरकार की ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ योजनाओं के तहत स्थानीय स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी कंपनियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं. मगर विपक्ष का आरोप है कि सरकार विदेशी निवेश को बढ़ावा देकर देशी कारोबारियों की अनदेखी कर रही है. समाजवादी पार्टी प्रमुख की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब देश में टेक्नोलॉजी आधारित विदेशी निवेश और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget