एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने तस्वीर शेयर कर सीएम योगी को बताया 'झूठा', कहा- अपनी निगाह में ना गिर जाएं..

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें झूठा बताया और कहा कि किसी को इतना भी झूठ नहीं बोलना चाहिए.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दावा किया था कि जब वो सत्ता में आए तो यूपी के किसी शहर में मेट्रो नहीं थी, सीएम योगी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया और कहा कि सफेद झूठ बोलने से व्यक्ति की गरिमा गिरती है. आज झूठ भी ख़ुद को लज्जित महसूस कर रहा होगा. 

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि "हम जब आए थे तब एक भी शहर में मेट्रो का संचालन नहीं होता था आज यूपी के छह शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है." सपा अध्यक्ष ने इसे गलत करार दिया और उस वक्त की तस्वीरें शेयर कर दी जब अखिलेश यादव ने सत्ता में रहते खुद लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई थी. यही नहीं उन्होंने अपने परिवार के साथ इसमें सफर भी किया था.  

अखिलेश यादव ने सीएम योगी को बताया झूठा

सपा अध्यक्ष ने सीएम योगी बयान पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लंबी पोस्ट लिखी और इस शर्मनाक बताया. उन्होंने लिखा- 'बेहद शर्मनाक बयान! आज तो झूठ भी अपने आप को लज्जित महसूस कर रहा होगा. इतना बड़ा झूठ भी नहीं बोलना चाहिए कि इंसान औरों की ही नहीं अपनी निगाह में भी गिर जाए. 

यूपी के पूर्व सीएम ने लिखा कि सफ़ेद झूठ बोलने से व्यक्ति की गरिमा भी गिरती है और उन सभी पदों की प्रतिष्ठा और मान-मर्यादा भी जिन पर वो बैठता है. सत्ता का ऐसा भी क्या लालच कि उस बात को झूठ बताना जिसके प्रमाण हर तरह से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं और जनता ने जिसका ख़ुद साक्षात अनुभव किया हो.  इतना बड़ा झूठ बोलना तभी संभव होता है जब व्यक्ति या तो चेतना खो दे या सच्चाई या अपने आदर्श और सत्य के संस्कार. ऐसे महाझूठ वक्ता दरअसल अपने लोगों को महामूर्ख समझते हैं. वो मानते हैं कि उनके अनुयायी उनकी हर बात को सच ही मानेंगे लेकिन ऐसा होता नहीं है. 

अखिलेश ने लिखा कि भाजपा और उनके संगी-साथियों और वाहिनी वादियों की सोच ही यही है कि झूठ बोलकर अपने लोगों को ठगो. आज तो भाजपाई गुट के वो सब लोग शर्म से ज़मीन में गड़ गये होंगे जो ऐसे लोगों के लिए हर तर्क-कुतर्क से बाज नहीं आते थे और इनकी ईमानदारी की गारंटी देते थे.

कन्नौज सांसद ने लिखा कि अपनी नहीं तो पद की गरिमा का ही मान रखिए. वैसे उनसे सच की उम्मीद करना बेकार है जो महाकुंभ जैसे पावन और धार्मिक अवसर पर सनातनी हिंदुओं की मृत्यु पर झूठ बोलने का घोर पाप कर चुके हैं. आज सत्य अपने आप को कितना बौना महसूस कर रहा होगा.' 

आजम खान के जेल से बाहर आने पर लग जाएगा ब्रेक! जानें - क्यों शुरू हुई ये चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget