एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और BJP पर किया हमला, कहा- जानबूझकर काटे जा रहे पिछड़ों के वोट

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मांग है कि आप जाति के आधार पर बीएलओ मत लगाइए, जाति के आधार पर प्रेसाइडिंग अफसर मत बनाइए, आप तय कर लेते हो कि कौन अधिकारी सूट करेगा.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर से तीखा हमला किया है. सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जानबूझकर पिछड़ों का वोट काटा जा रहा है. अगर चुनाव आयोग हमें वोटर लिस्ट उस फॉर्म में दे दे जिस फॉर्म में हमें चाहिए तो बहुत सारी बातें साफ हो जाएंगी. 

अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग जानबूझकर पिछड़ों का वोट काटते हैं और दिखाते ये हैं कि पिछड़ा वोट उन्हें (BJP) मिल रहा है. लेकिन, सच्चाई ये है कि उनका वोट डिलीट हो रहा है. शाहगंज, छिबरागंज में हम कितने कम वोट से हारे हैं. अगर ये हमें सही वोटर लिस्ट दे दें तो सारी चीजे साफ हो जाएंगी. 

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार यूपी में आई है तब से एक भी शिकायत पर अधिकारी को नहीं हटाया गया. इसका मतलब है कि चुनाव आयोग बीजेपी की बात मानता है. हमारा कहना है कि अगर एक ऐसे डीएम पर कार्रवाई हो जाए तो किसी को वोट नहीं कटेगा. 

अखिलेश यादव ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने भी कन्नौज को लेकर आरोप लगाए थे, हमारी पार्टी ने बहुत सारे फर्जी वोटों को डिलीट कराया है. हमारी मांग केवल इतनी है कि जाति के आधार पर बीएलओ मत लगाइए, जाति के आधार पर प्रेसाइडिंग अफसर मत बनाइए, आप तय कर लेते हो कि कौन अधिकारी सूट करेगा. आप यूपी के आंकड़े निकलवाइए कि चुनाव होगा तो वो किस अधिकारी या एडीएम के अंडर में होगा, अगर एक भी अधिकारी पीडीए का हुआ तो बता देना. 

आरोपी अधिकारियों कार्रवाई क्यों नहीं होती?

बीजेपी के लोग कह रहे हैं कि हमने उनके वोट डिलीट करा दिए. हमें ये कैसे पता चलेगा कि वो बीजेपी के वोट हैं. हमारी मांग है कि अगर कोई अधिकारी गड़बड़ी कर रहा है तो चुनाव आयोग उस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है. 2017 के बाद से अब तक जितने चुनाव यूपी में हुए हैं सपा की एक भी शिकायत पर एक भी अधिकारी हटा और उससे पहले अगर बीजेपी ने कोई एसडीएम, एसओ और सीओ की शिकायत की होगी उसे हटाया गया. 

अखिलेश यादव ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिस विधानसभा में हराया गया था, वहां इलेक्शन कमीशन सीधा एसओ और पुलिस अधिकारियों से बात कर रहा था. ऐसे में सबसे जरूरी सवाल ये है कि देश में लोकतंत्र बचेगा या नहीं बचेगा. हम विपक्ष के लोग हैं जो हमें अच्छा नहीं लगेगा हम विरोध करेंगे.  

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget