एक्सप्लोरर

अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, कहा-'आने वाली पीढ़ियों के लिये बेड क्यों नहीं आरक्षित'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोएडा में महिला की प्रसव के दौरान मौत को लेकर योगी सरकार को घेरा. एक लाख बेड पर सवाल उठाते हुये ये भी कहा कि भाजपा बताये कि उसने अबतक कितने अस्पताल बनवाये

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने नोएडा में प्रसव के लिए अस्पताल की तलाश के दौरान एक महिला की मौत को 'अति दुखद' करार देते हुए रविवार को सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. सपा मुखिया ने ट्वीट करते हुये प्रदेश सरकार के एक लाख बेड के दावे पर सवाल उठाये.

अखिलेश ने ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश में प्रसव के लिए अस्पताल खोजते-खोजते एक गर्भवती महिला की मृत्यु अति दुखद है. सरकार यह बताए कि अगर वह कोरोना वायरस के इलाज के लिए एक लाख बेड के इंतज़ाम का दावा करती है तो आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ बेड आरक्षित क्यों नहीं रखे.'' उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मामले से जुड़ी समाचार एजेंसी की खबर को टैग करते हुए कहा, ‘‘भाजपा सरकार यह भी बताए कि उसने अब तक कितने अस्पताल बनवाए हैं.’

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को नीलम नाम की एक गर्भवती महिला की प्रसव के लिए अस्पताल ढूंढने के दौरान मौत हो गई थी. नीलम के पति विजेंदर सिंह के मुताबिक उन्होंने कुछ सरकारी अस्पतालों समेत आठ चिकित्सालयों के दरवाजे खटखटाए लेकिन सभी ने उनकी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती करने से इनकार कर दिया.

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

अखिलेश ने भाजपा की डिजिटल चुनावी रैली पर निशाना साधा

उन्होंने कहा, ''भाजपा बिहार में दूर से ही डिजिटल चुनावी रैली कर रही है क्योंकि उसने देश और देशवासियों की जो बर्बादी की है उसकी वजह से वह जनता के बीच सीधे जाने के लायक बची ही नहीं है.'' अखिलेश ने कहा, ''करोड़ों लोगों की जिंदगियों को पटरी पर लाने की तैयारी करने के बजाय भाजपाई चुनाव की तैयारी में जुट गए। शर्मनाक.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget