एक्सप्लोरर

आजमगढ़ में अख‍िलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना, गठबंधन के सवाल पर रहे 'खामोश' 

अखिलेश यादव ने दिल्ली में मायावती की समीक्षा बैठक के बाद लगाए गए आरोपों पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।

आजमगढ़, एबीपी गंगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तरफ आजमगढ़ की जनता को जीत के लिए धन्यवाद दिया तो वहीं बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के पास मुद्​दों से ध्यान हटाने की सबसे बड़ी ताकत है और जब हम बोल रहे थे कि अर्थव्यवस्था बेपटरी हो गई है तो किसी ने नहीं स्वीकार किया। इतना ही नहीं किसी मीडिया ने इसको प्रकाशित तक नहीं किया, रोजगारी की बात उठाई तो उसको भी गलत ठहराया गया। अब सभी इसको स्वीकार रहे हैं। साजिश बहुत बड़े स्तर पर की गई है। यह आपको बताने की जरूरत नहीं है। देश 70 लाख करोड़ रुपये कर्ज में है। किसानों को दो से छह हजार रुपये देने से खुशहाली नहीं लौटने वाली। किसानों को मुकम्मल सुविधा मुहैया करानी होगी। जब तक कल कारखानों की स्थापना नहीं होगी, रोजगार के द्वार नहीं खुलेंगे।

सरकार मौन है

पूर्व सीएम ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह झूठ की सरकार है। यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन में धांधली की पोल खुल चुकी है। यह सरकार कहती है कि यह सपा के पाप का नतीजा है। हमारी सरकार को हटे तो वर्षों हो गए। जब बाबा, योगी समाज में झूठ बोलने लगे तो समाज का क्या होगा। आप इसी से अंदाजा लगा सकते हो कि समाज कहां जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं की हत्या लगातार हो रही है। सरकार मौन है। समय बदलेगा, बड़े ख्वाब के लिए तैयारी अभी से करनी होगी। अन्याय करने वालों को सबक मिलेगा।

आजमगढ़ में अख‍िलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना, गठबंधन के सवाल पर रहे 'खामोश' 

मयावती पर नहीं बोले अखिलेश

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भी तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार कह रही है कि अगस्त 2020 तक इसका निर्माण करा देंगे। आज हम उसी सड़क से होकर आए लेकिन कहीं भी काम होते नहीं दिखा। हमने लखनऊ से आगरा की सड़क 19 माह में तैयार करके दिखा दी। अखिलेश यादव ने दिल्ली में मायावती की समीक्षा बैठक के बाद लगाए गए आरोपों पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Siddharthnagar News: एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
UP Weather: यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget