एक्सप्लोरर

UP News: अखिलेश यादव के करीबी जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार, जेल ले जाते समय बोले- 'जुल्म का जवाब जनता देगी'

Etah News: सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव की गिरफ्तारी रोकने के लिए राम गोपाल यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी. साथ ही जुगेंद्र के खिलाफ मामलों की जांच सीबीआई से करने की अपील की थी.

Jugendra Singh Yadav Arrest: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुस्लिम और यादव नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं. इसी क्रम में गुरुवार को एटा (Etah) जनपद के कद्दावर सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव (Jugendra Singh Yadav) को दिल्ली से लखनऊ जाते समय मथुरा में गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद भारी सुरक्षा के बीच एटा जेल भेज दिया गया. जुगेंद्र सिंह यादव की गिरफ़्तारी प्रदेश की सियासत में इसलिए भी मायने रखती है कि वह सपा के महासचिव राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) के रिस्तेदार और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के करीबी हैं.

सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव पिछले लगभग एक साल से फरार चल रहे थे. उनकी तलाश में कई प्रदेशों में पुलिस छापेमारी कर रही थी. सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस करके उनको मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की गाड़ी के अंदर बैठे जुगेंद्र सिंह यादव ने एबीपी गंगा को बताया कि जो जुल्म और अत्याचार हो रहा है वो आप लोग देख रहे हैं और इस जुल्म का जवाब जनता देगी. उन्होंने बताया कि गिरफ़्तारी के समय वह दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे. रास्ते में मथुरा में उनकी गाड़ी चेक की गई और उनसे नाम पूछा. उन्होंने अपना नाम सही बताया तो पुलिस ने कहा कि आपको गिरफ्तार किया जाना है और तो मैंने कहा, 'चलिए ले चलिए.'

राम गोपाल ने गिरफ्तारी रोकने की सीएम योगी से की थी अपील
सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने 1 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर जुगेंद्र सिंह की गिरफ़्तारी रोककर उनके परिवार के मामलों की सीबीआई या एसआईटी से जांच करवाने को कहा था. जुगेंद्र की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रसाशन द्वारा एटा जेल को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. जेल जाते समय लोगों ने जुगेंद्र सिंह यादव जिंदाबाद के नारे लगाए और उनके पैर भी छुए. एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने जुगेंद्र सिंह यादव कि गिरफ्तारी के बारे में बताया कि वह आईपीसी की धारा 395, 307,354 (ख) के अंतर्गत अलीगंज में वांछित चल रहे थे.

जुगेंद्र पर दर्ज हैं 86 मुकदमे दर्ज हैं
जुगेंद्र को क्राइम ब्रांच एटा, कोतवाली नगर एटा और मथुरा पुलिस की टीम की मदद से गिरफ्तार किया गया है. जुगेंद्र सिंह यादव पर कुल 86 मुक़दमे दर्ज हैं और वर्तमान में वह तीन थाना क्षेत्र अलीगंज, बागवाला, नया गावं थाना के तीन केस में फरार चल रहे थे. इन पर 25 हजार रुपये का इनाम भी था. वह गैंगस्टर एक्ट के भी आरोपी हैं. पिछले दिनों उनकी एटा और पूरे प्रदेश भर में स्थिति प्रॉपर्टी को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया था और उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर भी चला था.

ये भी पढ़ें-

UP News: उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर के भाई का शव संदिग्ध हालत में मिला, शरीर पर चोट के निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget