एक्सप्लोरर

हरिद्वार में अखाड़ा परिषद की अहम बैठक शुरू, राम मंदिर निर्माण पर बड़ा एलान संभव

हरिद्वार में आज अखाड़ा परिषद की अहम बैठक हो रही है। बैठख में हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा होगी। साथ ही, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। हरिद्वार में 2021 में महाकुंभ मेला लगने वाला है, जिसको लेकर आज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने अहम बैठक बुलाई है। जिसमें सभी 13 अखाड़े के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में 2021 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर चर्चा होगी। बैठक के बाद अखाड़ा परिषद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देंगे साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

बता दें कि प्रयागराज में भव्य कुंभ के आयोजन के बाद अब हरिद्वार में 2021 में अयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर हरिद्वार में जूना अखाड़े के माया देवी मंदिर में साधु-संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने अहम बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी करेंगे। माना जा रहा है किबैठक में कई प्रस्ताव भी पास किए जा सकेंगे। बैठक में हरिद्वार महाकुंभ के लिए प्रयागराज कुंभ की तरह ही बजट की व्यवस्था और हरिद्वार में जगह की कमी के चलते उसके विस्तार पर भी चर्चा होगी।

हरिद्वार में अखाड़ा परिषद की अहम बैठक शुरू, राम मंदिर निर्माण पर बड़ा एलान संभव

इसके साथ ही आज होने वाली अखाड़ा परिषद की बैठक में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर भी साधु-संत कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि इस बैठक में अयोध्या में जल्द मंदिर निर्माण को लेकर साधु-संत कोई प्रस्ताव भी पास कर सकते हैं। अखाड़ा परिषद के उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र शास्त्री के मुताबिक, राम मंदिर को लेकर साधू संतों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। ऐसे में संत या तो अल्टीमेटम दे सकते हैं या फिर सीधे तौर पर कोई ठोस एलान कर सकते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget