एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'ये वक्त बताएगा कि वो 10 लाख से...', PM मोदी के सामने खड़े कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय

UP Lok Sabha Elections: वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने कहा कि चुनावी समीकरण बदल गए हैं. जनता बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रही है और बीजेपी के विकास के झूठे दावों से तंग आ चुकी है.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. वाराणसी से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय राय भी रविवार (24 मार्च) को अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे. जहां, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वो काशी से हैं और काशी की हर गली, घर और व्यक्ति से अच्छी तरह वाकिफ हैं. बीजेपी की जीत के दावे पर पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल पर अजय राय ने कहा कि ये वक्त बताएगा कि बीजेपी 10 लाख के अंतर से जीतेगी या हारेगी.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी से उम्मीदवार अजय राय ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला होगा और स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा होगा. लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर प्रमुखता से चर्चा हुई थी. इस बार का लोकसभा चुनाव सीधे इंडिया ब्लॉक और एनडीए के बीच होगा. 

अब चुनावी माहौल बदल गया है- अजय राय

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अजय राय ने आगे कहा कि चुनावी समीकरण बदल गए हैं और चुनावी माहौल भी पूरी तरह से बदल गया है. जनता बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रही है और बीजेपी के विकास के झूठे दावों से तंग आ चुकी है. राय ने कहा, पिछले कई चुनावों में बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल के साथ-साथ एक तीसरा मजबूत उम्मीदवार भी खड़ा किया जाता था, जिससे वोट बंट जाते थे लेकिन इस बार 'इंडिया' ब्लॉक और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला है. उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन जीतेगा.

वाराणसी में बुनियादी समस्याएं जस की तस-अजय राय

वाराणसी की कोलअसला सीट से तीन बार और पिंडरा सीट से एक बार विधायक रह चुके राय ने कहा कि इस बार वाराणसी में स्थानीय बनाम बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा भी मायने रखेगा. राय ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी वाराणसी में मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ते समय स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा उठाया था, लेकिन दोनों बार हार गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद पिछले 10 वर्षों में वाराणसी की बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं और जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे केवल गुजरात लॉबी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है.

ये भी पढ़ें: Samajwadi Party Candidate List: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव ने फाइनल किया टिकट, बिजनौर में फिर बदला कैंडिडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget