एक्सप्लोरर

प्रयागराज तक 33 दिनों के लिए दिल्ली से एअर इंडिया ऑपरेट करेगी फ्लाइट्स, जानें- टाइमिंग

Indigo और आकाशा के बाद एक और विमानन कंपनी उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के लिए फ्लाइट चलाएगी. हालांकि यह सेवा अस्थायी होगी.

Flight For Maha Kumbh 2025: एयर इंडिया महाकुंभ के लिए आ रही हवाई यात्रा की भारी मांग को पूरा करने के लिए अस्थायी रूप से राष्ट्रीय राजधानी और प्रयागराज के बीच दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी. एयरलाइन ने मंगलवार को बयान में कहा कि वह 25 जनवरी से 28 फरवरी तक इस मार्ग पर दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी.

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों दिशाओं में सुविधाजनक समय यानी दिन में रवानगी के साथ ये उड़ानें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली के रास्ते निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराती हैं.’’ फिलहाल एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की प्रयागराज को जोड़ने वाली नियमित सेवाएं संचालित नहीं होती हैं.

47 साल बाद संभल में तीन परिवारों को मिला अपनी जमीन पर कब्जा, 1978 के दंगे में किया था पलायन

पिछले महीने स्पाइसजेट ने घोषणा की थी कि वह महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से जोड़ने वाली विशेष दैनिक विशेष उड़ानें संचालित करेगी. ये सेवाएं 12 जनवरी से 28 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगी.

इंडिगो और अकासा एयर भी विभिन्न शहरों से प्रयागराज के लिए उड़ानों का परिचालन करती हैं.

क्या होगी टाइमिंग?
एयरलाइन के अनुसार, 25 जनवरी से 31 जनवरी तक, एयर इंडिया की दिल्ली-प्रयागराज फ्लाइट दिल्ली से 14:10 बजे रवाना होगी और 15:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. वापसी की फ्लाइट प्रयागराज से 16:00 बजे उड़ान भरेगी और 17:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी.1 फरवरी से 28 फरवरी तक एयर इंडिया का शेड्यूल बदल जाएगा, जिसमें दिल्ली से फ्लाइट 13:00 बजे रवाना होगी और 14:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. वापसी की फ्लाइट प्रयागराज से 14:50 बजे उड़ान भरेगी और 16:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

एयरलाइन ने आगे कहा कि फ्लाइट के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंटों सहित सभी चैनलों पर धीरे-धीरे शुरू की जा रही है.इक्सिगो के समूह सीईओ आलोक बाजपेयी ने कहा, प्रयागराज अब सीधी और वन-स्टॉप फ्लाइट के माध्यम से 20 से अधिक गंतव्यों से जुड़ा हुआ है. पिछले कुंभ में प्रयागराज की एयर कनेक्टिविटी केवल दिल्ली से थी. इस वर्ष के मेले में तीर्थयात्रियों को लाने-ले जाने में फ्लाइट सर्विस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.इक्सिगो पर प्रयागराज की फ्लाइट बुकिंग में सालाना आधार पर 162 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि वाराणसी और लखनऊ जैसे नजदीकी एयरपोर्ट पर बुकिंग में क्रमशः 127 और 42 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget