एक्सप्लोरर

Kanpur Dehat Crime: हाईवे किनारे एयरफोर्स जवान का शव बरामद, भाई की शादी में आया था घर, परिजनों ने बताया हत्या

Air Force Jawan Dead Body Found: घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि नीतेश त्रिपाठी कल इटावा के लिए घर से निकला था. उसने अनुज यादव और प्रदीप यादव से मुलाकात की बात बताई थी.

UP Crime News: कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में एयरफोर्स जवान (Air Force Jawan) का शव (Dead Body) हाईव किनारे मिलने से हड़कंप मच गया. नीतेश त्रिपाठी भाई की शादी में शामिल होने छुट्टी पर घर आया था. 22 जून को नीतेश त्रिपाठी के बड़े भाई की बारात जाने वाली थी. हत्या से घर में शादी की खुशियों पर मातम पसर गया. असम में तैनात एयरफोर्स का जवान इटावा दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था. सिकंदरा थाना क्षेत्र के पास हाईवे किनारे नीतेश त्रिपाठी का शव संदिग्ध हालत में मिला.

एयरफोर्स जवान का हाईवे किनारे शव बरामद

अंदाजा लगाया जा रहा है कि एयरफोर्स जवान की हत्या कर शव फेंका गया है. घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि नीतेश त्रिपाठी कल इटावा के लिए घर से निकला था. उसने अनुज यादव और प्रदीप यादव से मुलाकात की बात बताई थी. उनका कहना है कि पैसों के लेन देन में घटना को अंजाम दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक हत्या में प्रेम प्रसंग का भी एंगल हो सकता है. मृतक के गुप्त अंगों पर हमले का निशान मिला है. सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने छानबीन शुरू की.

हत्या कर परिजनों ने फेंकने का लगाया आरोप

क्षेत्राधिकारी सिकंदरा प्रिया सिंह का कहना है कि युवक एयरफोर्स में तैनात था और छुट्टी पर भाई की शादी में शरीक होने घर आया था. पहली नजर में वारदात हत्या की लग रही है. परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है. उन्होंने बताया कि इटावा निवासी दो युवकों का नाम मौत के पीछे आ रहा है. परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजन कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में रहते हैं. वर्तमान में कानपुर नगर निगम के निवासी हैं.

Meerut News: मेरठ में गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल, चार घंटे हो रही कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget