एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: 'सदन के बाहर विधवा विलाप कर रहे दानिश अली', AIMIM बोली-कायर हैं बसपा सांसद

Prayagraj News: एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि मुसलमानों की पहचान सुल्तान सलाउद्दीन अय्यूबी, मोहम्मद बिन कासिम, खालिद बिन वलीद और नूरुद्दीन जंगी से है. बसपा सांसद ने मुस्लिम कौम भी शर्मसार किया है.

Ramesh Bidhuri Objectionable Remarks: संसद में बसपा सांसद दानिश अली (BSP MP Danish Ali) के खिलाफ बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (BJP MP Ramesh Bidhuri) की आपत्तिजनक टिप्पणी से  बवाल मचा हुआ है. मुस्लिम सांसद पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है.  रमेश बिधूड़ी के खिलाफ लोकसभा स्पीकर से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. सियासी बवंडर के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (Asaduddin Owaisi party AIMIM) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. एआईएमआईएम के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा कि दानिश अली एक कायर सांसद हैं. उन्होंने सदन में रमेश बिधूड़ी को जवाब नहीं देकर कायरता का परिचय दिया है.

'दानिश अली को बीजेपी सांसद का जवाब सदन में देना चाहिए था'

बसपा सांसद ने मुस्लिम कौम को भी शर्मसार किया है. एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि मुसलमानों की पहचान सुल्तान सलाउद्दीन अय्यूबी, मोहम्मद बिन कासिम, खालिद बिन वलीद और नूरुद्दीन जंगी से है. दानिश अली ने सदन के अंदर बीजेपी सांसद को जवाब नहीं देकर बुजदिली का परिचय दिया. मोहम्मद फरहान ने कहा कि मुस्लिम कौम की पहचान बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी से भी है. संसद में जवाब नहीं देकर बसपा सांसद बाहर विधवा विलाप कर रहे हैं.

AIMIM बोली बसपा सांसद ने अपनी कौम को किया है शर्मसार

एआईएमआईएम प्रवक्ता के मुताबिक दानिश अली सदन से बाहर विधवा विलाप कर सहानुभूति बटोरना चाहते हैं. उन्होंने सलाह दी कि दानिश अली को बीजेपी सांसद का जवाब सदन में देना चाहिए था. सदन के अंदर जवाब नहीं देकर उन्होंने अपनी कौम को भी शर्मसार किया है. बता दें कि विशेष सत्र के चौथे दिन चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा हो रही थी. आरोप है कि बसपा सांसद दानिश अली के टोकने पर रमेश बिधूड़ी भड़क गए और गुस्से में उन्होंने संसद की मर्यादा का भी ख्याल नहीं रखा. 

Ramesh Bidhuri Remark: दानिश अली प्रकरण पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने रमेश बिधूड़ी को बताया 'गंवार', कहा- ये देखो संस्कार...

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट, अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट, अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल की मांग, 13वें दिन धरना स्थगित
ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल की मांग, 13वें दिन धरना स्थगित
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget