एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, पीएम मोदी और CM योगी को लेकर किया ये दावा

Asaduddin Owaisi Attacks Akhilesh Yadav: मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के नेताओं की तरह नहीं हूं कि चुनाव के बाद नजर नहीं आते हैं.

Moradabad Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जनसभाएं करते हुए एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं. इसी बीच आज सोमवार (1 मई) को ऑल इंडिया मजलि-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मुरादाबाद की उमरी कलां नगर पंचायत पहुंचे. यहां पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर भी बड़ा वादा किया. 

मुरादाबाद की उमरी कलां नगर पंचायत में जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के नेताओं की तरह नहीं हूं कि चुनाव के बाद नजर नहीं आते हैं. 85% मुस्लिम समुदाय ने समाजवादी पार्टी को वोट दिया अब भैया कहाँ है? जिनका आपने साथ दिया वो एसी कमरो में बैठकर ट्वीट कर देते हैं. मेरे पर गोलियां चलााई गई और गोलियां मेरी हिम्मत को कम नहीं कर सकती हैं. कितने समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जीतकर आपके मुद्दों को विधानसभा में उठाते हैं. जब तक आप अपने वोट से अपने नेता और पार्टी को नहीं बनाएंगे, तब तक आपके मसले हल नहीं होंगे. अगर हमारे नौजवानों को झूठे मुकदमों में जेल भेजा जाता है तो इसकी आवाज कौन उठाएगा?

वहीं उन्होंने कहा कि ओवैसी योगी और मोदी के खिलाफ बोलता है और बोलता रहेगा. योगी और मोदी को भी 2024 में हराएंगे, वोट डालने वाले कब तक बने रहोगे, वोट लेने वाले बनो. रामपुर में आजम हार गए, तो मैनपुरी कैसे जीत गए? यह साजिश कर रहे हैं आप लोगों के साथ. लोकतंत्र में बंदूक से इंसाफ नहीं मिल सकता, हम बाहुबलियों के खिलाफ थे और रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर भी बयान दिया. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अतीक-अशरफ को गोली मारने वालों के घर पर बुलडोजर नहीं चला.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में पहली बार सीएम योगी ने किया 'बुआ-बबुआ' का जिक्र, 'इमरती' को लेकर किया बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget