एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने किया था शोक का ऐलान, फिर मेरठ सपा कार्यालय में किस बात का कटा केक? मनाया गया जश्न

Meerut News: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश के दुखी कर दिया है. वहीं समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने भी शोक की घोषणा की थी. इसके बावजूद मेरठ सपा कार्यालय पर केक काट कर जश्न मनाया गया.

Meerut News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आदेश समाजवादी पार्टी के कुछ नेता शायद मानने को तैयार नहीं हैं. अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने तीन दिन का शोक घोषित किया, लेकिन बावजूद इसके मेरठ में सपा जिला कार्यालय पर केक काट दिया गया और जश्न मनाया गया है.

इस मामले को लेकर सपा के नेताओं ने ही कार्रवाई की मांग करनी शुरू कर दी है. मामले की गूंज लखनऊ तक भी पहुंच गई है. अभी कुछ दिन पहले सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के विधायकों और नेताओं पर टिप्पणी कर डाली थी और उसकी वीडियो भी खूब वायरल हुइ थी.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि मेरठ सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर जश्न मनाया. पहले केक काटा और फिर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया. चूंकि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद 13, 14 और 15 जून तक तीन दिवसीय शोक घोषित किया है. ऐसे में तमाम बड़े कार्यक्रम रोक दिए गए है, लेकिन मेरठ में सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने केक काटकर जश्न मना डाला. 

जिलाध्यक्ष के निष्कासन की हुई मांग
अखिलेश यादव के अहमदाबाद विमान हादसे के चलते शोक घोषित करने के बावजूद सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के केक काटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सपा के नेताओं ने ही सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान खरदौनी ने सपा जिलाध्यक्ष के निष्कासन की मांग कर डाली. 

उनका कहना है कि ये अनुशासनहीनता है. अहमदाबाद विमान हादसे से लोगों का दिल दहला हुआ है, लेकिन बावजूद इसके सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर केक काटकर जश्न मना दिया. ये बड़ी अनुशासनहीनता है और कार्रवाई होनी चाहिए.

सपा जिलाध्यक्ष ने क्या कहा?
सपा जिला कार्यालय पर केक काटने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले पर जब सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विरोधी नेता जयचंद की भूमिका निभा रहें हैं और गलत सूचनाएं दे रहें हैं. महिला कार्यकर्ता केक लेकर आई थी और उन्होंने ही केक काटा और फिर बांटा. साथ हम भी खड़े हैं, लेकिन केक नहीं काटा. 

उन्होंने कहा हमने तो अहमदाबाद विमान हादसे पर भी दो मिनट का मौन रखा था. ये सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं था, इसलिए बंद कमरे में मीटिंग की गई थी. लखनऊ पार्टी मुख्यालय से कैंट प्रभारी बनाकर भेजे गए जुगल किशोर वाल्मीकि भी इस बैठक में शामिल हुए थे. लखनऊ को इस मासिक मीटिंग की सूचना भी दी गई थी.

Input By : सनुज शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget