एक्सप्लोरर

आगरा के युवक को नौकरी का झांसा देकर साउथ अफ्रीका में बनाया बंधक, मांगी 5 लाख की फिरौती, अब हुई ये कार्रवाई

Agra Youth Kidnapped in SA: आगरा के एक युवक को साउथ अफ्रीका में बंधक बना लिया गया था. घटना के बाद युवक को स्वदेश लाने के लिए परिजन परेशान थे. अब स्थानीय विधायक और प्रशासन से उन्हें बड़ी मदद मिली है.

Agra News Today: आगरा के एक युवक साउथ अफ्रीका में नौकरी नाम पर बुलाकर बंधक बना लिया गया था, जिससे वह स्वदेश नहीं लौट पा रहा था. आरोप है कि नौकरी के लिए गए युवक को साउथ अफ्रीका में बंधक बनाकर कैद कर लिया गया था. इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित युवक के परिजनों से छोड़ने के बदले में पांच लाख रुपये की मांग की.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आगरा निवासी अभिषेक शर्मा को नौकरी का झांसा देकर साउथ अफ्रीका बुलाया गया. जब अभिषेक शर्मा साउथ अफ्रीका पहुंचा तो उसे बंधक बना लिया गया. पीड़ित युवक को छोड़ने के पांच लाख रुपये के फिरौती की भी मांग की गई. 

युवक का पासपोर्ट छीना
जब परिवार वालों ने युवक के बंधक बनाए जाने और छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की फिरौती की डिमांड सुनी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. अच्छे और सुनहरे भविष्य का सपना संजोए जो युवक सात समुंदर पार गया उसको बंधक बनाए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई थी. इस दौरान युवक के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया और पासपोर्ट भी छीन लिया.

दरअसल, आगरा के ट्रांस यमुना निवासी अभिषेक शर्मा करीब 6 महीने पहले अपने परिचित के माध्यम से साऊथ अफ्रीका की एक कंपनी में जॉब करने गया था. कंपनी की ओर से उसे अच्छी सैलरी के साथ रहने और खाने की सुविधा देने की बात कही गई थी. परिजनों का आरोप है कि बेटे को 6 महीने से सैलरी नहीं दी गई, कुछ दिन पहले थोड़े से पैसे दे दिए थे. 

कंपनी मालिक ने मांगे पांच लाख
कंपनी पर परिजनों ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है. परिजनों के मुताबिक, वहां पर कंपनी ने अभिषेक शर्मा से उसका पासपोर्ट भी छीन लिया और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे. 16 दिसंबर को अभिषेक शर्मा ने वीडियो कॉल के जरिए परिवार से बात की और अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार के बारे में बताया. 

जिसके बाद परिजनों ने कंपनी मालिक से बात तो अभिषेक शर्मा का पासपोर्ट वापस करने के बदले पांच लाख रुपये मांगे गए. अभिषेक शर्मा से वीडियो कॉल कर आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने उसे देश वापस लाने की कोशिश शुरू कर दी.

प्रशासन और विधायक ने की मदद
अभिषेक शर्मा के परिजनों ने प्रशासन और एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह से बेटे को देश वापस लाने की गुहार लगाई. आगरा प्रशासन के लगातार प्रयास और विधायक धर्मपाल सिंह की पैरवी के चलते साऊथ अफ्रीका से अभिषेक शर्मा अपने देश वापस लौट आया. 

साऊथ अफ्रीका से अभिषेक शर्मा के घर पहुंचते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. बेटे को सामने देख परिवार के सदस्य भावुक हो गए. आगरा के अभिषेक शर्मा के घर वापस आने पर बधाई देते वालों का तांता लग गया. सभी अभिषेक शर्मा और परिवार को बधाई दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: वक्फ की जमीन पर बसा है पूरा संभल? 50 रुपये के स्टांप से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget