एक्सप्लोरर

सावाधन! ट्रेन की बेवजह चैन पुलिंग करना पड़ सकता है भारी, आगरा में 1647 लोगों पर की कार्रवाई

Agra News: यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने खास अपील की है. इसके तहत यात्रियों से बिना उचित और अपर्याप्त कारणों से ट्रेनों की चैन न खींचने की अपील की है.

Agra News Today: आगरा रेल मंडल ने बिना वजह अलार्म चेन खींचने वाले लोगों पर बड़ी कार्रवाई की है और ऐसे लोगों से बड़ा जुर्माना वसूला गया है. ट्रेन में सफर के दौरान अन्य यात्रियों को परेशान करने वाले लोगों पर रेल विभाग ने कार्रवाई की. इस दौरान रेलवे सुरक्षा बलों ने संघन चेकिंग अभियान चलाकर आगरा रेलवे के सभी स्टेशनों अवैध गतिविधि कर रहे लोगों से जुर्माना वसूला है.

इस मौके पर आगरा रेल मंडल ने यात्रियों से खास अपील भी की है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की कि बिना उचित कारण के चैन पुलिंग न करें, यह दंडनीय अपराध है. इससे अन्य रेल यात्रियों को भी असुविधा हो सकती है. आगरा रेल मंडल ने अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 तक अवैध और अनुचित तरीके से चैन खींचने वाले 1647 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 2 लाख 99 हजार 660 रुपये जुर्माना वसूला है. 

स्टेशनवार कार्रवाई के आंकड़े
आगरा रेल मंडल ने कहा कि वे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग द्वारा बिना उचित कारण के अलार्म चेन खींचने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. 

इस अभियान के तहत अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 तक आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 629 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इसी क्रम में आगरा किला स्टेशन पर 80, मथुरा जंक्शन पर 750, कोसीकलां स्टेशन पर 75 और धौलपुर स्टेशन पर 71 लोगों पर कार्रवाई की गई है और इन यात्रियों से जुर्माना भी वसूला गया है.

यात्रियों से खास अपील
आगरा रेल मंडल ने अपने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे बिना उचित और पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें, क्योंकि यह दंडनीय अपराध है. रेल प्रशासन ने बताया कि बिना वजह चैन खींचने से न सिर्फ अन्य यात्रियों को परेशानी होती है बल्कि रेल संचालन भी प्रभावित होता है.

ऐसा करने से यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा हो जाता है. आगरा रेल मंडल ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस तरह के कृत्यों से बचकर हम सब मिलकर एक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: विस्फोट कर लोगों की जान लेने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूरे प्लान का हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget