एक्सप्लोरर

थाना प्रभारी ने पेश की मानवता की मिसाल, दुष्कर्म पीड़िता को दी मुखाग्नि..किया त्रयोदशी संस्कार

आम जनता के मन में पुलिस की छवि बेहद कड़क मानी जाती है। लेकिन आगरा में पुलिस की एक अलग ही तस्वीर नजर आयी। यहां दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद थाना प्रभारी ने उसका अंतिम संस्कार किया।

आगरा, नितिन उपाध्याय। पहले तो लावारिस की मौत पर वारिस की तरह मुखाग्नि दी और अब जुर्म की वारदातों के मुकदमे लिखने वाले थाने में त्रियोदशी संस्‍कार कर इंसानियत की अनूठी मिसाल कायम कर दी। एत्‍माद्दौला थाने में शुक्रवार को एक नई इबारत लिखी गई। लावारिस दुष्‍कर्म पीड़िता को 28 दिसंबर को मुखाग्नि देने के बाद इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने शुक्रवार को उसका त्रियोदशी संस्‍कार किया। विधि पूर्वक शांति पाठ कराकर मृत आत्‍मा की शांति की प्रार्थना की।

चोरी, डकैती आदि गुनाहों के मुकदमे जहां लिखे जाते हैं, जहां अपराधियों को पकड़ कर रखा जाता है, शुक्रवार सुबह वहां का नजारा कुछ अलग था। एत्‍माद्दौला थाना गवाहा बना खाकी की इंसानियत का। 22 दिसंबर को सुबह एत्माद्दौला में लहूलुहान हालात में पड़ी मिली युवती की दो दिन बाद मौत हो गई थी। जब शिनाख्‍त नहीं हो पाई तब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने 72 घंटे बाद उसका अंतिम संस्कार किया था। शुक्रवार को त्रियोदशी संस्कार विधान के साथ थाना परिसर में ही संपन्‍न कराया गया। किसी खाकीधारी द्वारा पेश की गई इस मानवीय मिसाल का थाने में आने वाला हर शख्‍स कायल हो रहा था।

थाना प्रभारी ने पेश की मानवता की मिसाल, दुष्कर्म पीड़िता को दी मुखाग्नि..किया त्रयोदशी संस्कार

पूरी घटना इस प्रकार थी

यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन रोड पर एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवती घूमती रहती थी। 21 दिसंबर की रात हनुमान मंदिर में कीर्तन हो रहा था। युवती वहां नाचती रही। रात आठ बजे बाद वह मंदिर के सामने ही हलवाई की दुकान के बाहर पड़े तख्त पर सो गई। 22 दिसंबर की सुबह सात बजे स्थानीय लोगों को वह कुआं वाली गली में अगरबत्ती फैक्ट्री के सामने बरामदे में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। युवती के सिर में ईंट से प्रहार किए गए थे। फर्श पर काफी खून पड़ा हुआ था और वह बेहोश थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पुलिस ने उसे एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां उसे आइसीयू में रखा गया है। जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। लावारिस दुष्कर्म पीड़िता की जब 72 घंटे में शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके अपनों के न पहुंचने पर इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने 28 दिसंबर को उसको मुखाग्नि दी थी। इंस्‍पेक्‍टर सहित अन्‍य पुलिसकर्मी पहले शव को निजी शव वाहन से ताजगंज मोक्षधाम ले गए। फिर वहां विधि विधान से मुखाग्नि दी। इस मौके पर इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गईं थीं। युवती से दुष्कर्म में पुलिस ने आरोपित एटा निवासी सुगड़ सिंह उर्फ सोड़ा को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में ही है।

थाना प्रभारी ने पेश की मानवता की मिसाल, दुष्कर्म पीड़िता को दी मुखाग्नि..किया त्रयोदशी संस्कार

इसको लेकर इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक का कहना है कि एक उस महिला को लेकर कोई परिवार सामने नहीं आया, इसलिए एक भाई के तौर पर या एक बाप के तौर पर मैंने ही मृतका को मुखाग्नि दी थी इसलिए त्रयोदशी संस्कार कराना जरूरी था ताकि आत्मा को पूर्ण शांति मिल पाए।

इस प्रकरण पर उच्च अधिकारियों ने भी इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक की तारीफ की, एसपी सिटी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि मानवता की मिसाल इन्होंने पेश की है, इसलिए इनको सम्मानित करने के लिए उच्चाधिकारियों को अनुशंषा की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar News: ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोग, परिवारों की बढ़ी चिंता, सीएम बोले- सभी को लाया जाएगा सुरक्षित
ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोग, परिवारों की बढ़ी चिंता, सीएम बोले- सभी को लाया जाएगा सुरक्षित
Ayodhya News: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले अयोध्या में साधु-संतों का विशेष हवन, मांगी टीम इंडिया की जीत की दुआ
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले अयोध्या में साधु-संतों का विशेष हवन, मांगी टीम इंडिया की जीत की दुआ
हापुड़ हत्याकांड: बहादुरगढ़ थाने पर शव रखकर हंगामा, CCTV में कैद हमलावरों की तलाश जारी
हापुड़ हत्याकांड: बहादुरगढ़ थाने पर शव रखकर हंगामा, CCTV में कैद हमलावरों की तलाश जारी
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget