एक्सप्लोरर

आगराः नाबालिग बच्चे की हत्या का मामला सुलझा, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

आगरा पुलिस ने बच्चे की हत्या का मामला सुलझा लिया है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आगरा, एबीपी गंगाः आगरा में एक बच्चे की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मामला थाना एत्मादपुर के धौर्रा का है. यहां एक नौ वर्षीय बालक को पड़ोसी वाहिद अली ने फिरौती वसूलने को अगवा किया था. शोर मचाने पर आरोपित ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पड़ोसी वाहिद पहले दिन से शक के दायरे में था. पुलिस ने शनिवार सुबह गांव के पास मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया. उसका साथी अरमान फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

धौर्रा निवासी रघुनाथ सिंह यादव का नौ वर्षीय बेटा उपदेश उर्फ भुल्ला मंगलवार दोपहर को लापता हो गया था. गुरुवार सुबह उसका शव घर के पास ही बाड़े में मिला था. ग्रामीणों में इंस्पेक्टर एत्मादपुर सलीम खान की लापरवाही को लेकर आक्रोश था. इसको देखते हुए एसएसपी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया. स्वजन ने पड़ोस में रहने वाले वाहिद और अयूब पर हत्या का शक जताया था. पूछताछ में उन्होंने घटना नहीं कबूली, ऐसे में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. घटना के समय वाहिद की मौके पर ही मौजूदगी की जानकारी मिलने पर पुलिस का शक उस पर गहरा गया. अयूब की कोई घटना में संलिप्तता नहीं मिली.

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार पुलिस ने शनिवार सुबह छह बजे भागूपुर चौराहे के पास वाहिद को मुठभेड़ में पैर गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वाहिद ने पूछताछ में जुर्म कुबूल लिया है. उसका कहना है कि रुपयों की जरूरत थी. ऐसे में उसने बालक के अपहरण की साजिश रची. इसमें वाहिद का दोस्त अरमान भी शामिल है. मंगलवार को वाहिद ने चॉकलेट देने के बहाने बच्चे को उठाया. उसे जैसे ही वह बाड़े की ओर ले गया और वहां बेहोश करने की कोशिश कर रहा था. तब तक बालक शोर मचाने लग गया. खुद को फंसने के डर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

बच्चे की लाश के बाद से आरोपी की तलाश गुरुवार को बच्चे की लाश मिलने के बाद गांव में ज़बरदस्त तनाव व्याप्त हो गया था. कई थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स और PAC के साथ ही एसपी वेस्ट रवि कुमार को मोर्चा संभालना पड़ा था. परिजनों और ग्रामीणों में इंस्पेक्टर सलीम खान पर ज़बरदस्त आक्रोश था, उनका आरोप था कि इंस्पेक्टर एत्मादपुर सख्ती से उसी दिन आरोपी वाहिद अली से पूछताछ करते तो शायद उनके बेटे की जान बच जाती. एसएसपी बबलू कुमार ने गुरुवार को ही लापरवाही बरतने पर सलीम खान को लाईन हाज़िर कर दिया था. शुक्रवार को पीड़ित परिवारजनों से सांसद एसपी सिंह बघेल ने भी मुलाकात की थी और उच्चाधिकारियों से घटना के शीघ्र अनावरण की बात कही थी.

ये भी पढ़ेंः मेरठः आधा मिनट में बाइक ले उड़ा चोर, वीडियो वायरल, होगी मामले की जांच कासगंजः सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget