एक्सप्लोरर

आगरा: दुष्कर्म पीड़िता ने पूर्व मंत्री पर लगाया आरोप, बयान बदलने के लिये बना रहे दबाव, गांव में की पंचायत

आगरा में पुलिस की बेबसी सामने आयी है। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता पर बयान बदलने के लिये दबाव बनाया यही नहीं गांव में पंचायत बुलाकर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई। वहीं पुलिस ये सब देखती रही। FIR दर्ज भी हुई लेकिन पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी का नाम कही नहीं था

आगरा, नितिन उपाध्याय। Lockdown पीरियड में पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी विधायक रानी पक्षालिका सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं. दरअसल उन पर lockdown की धज्जियां उड़ाते हुए आगरा के मनौना गांव पहुंचकर बलात्कार पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप है. और उसी दरम्यान पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने पर ज़बरदस्त बवाल भी देखने को मिला और हो हंगामा के बाद ज़बरदस्त मारपीट भी हुई. बाद में कई थानों की फ़ोर्स पहुंची. जिस समय पुर्व मंत्री अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह मनौना गांव पहुंचे, तो वहीं क्षेत्राधिकारी पिनाहट हरिश्चन्द्र टम्टा को भी उन्होंने मौके पर बुला लिया. दरअसल 13 मई की रात में एक नाबालिग युवती के साथ चार लोगों ने ब्लात्कार किया जिसमें एक जितेंद्र नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और एफआईआऱ में तीन अज्ञात अभी भी फरार हैं.

नाबालिग पीड़ित युवती ने बयान दिया है कि 20-25 गाड़ियों में राजा के साथ लोग यहां आए, और उन्होंने दबाव डाला कि राजीनामा कर लो, नहीं तो गांव में रहने नहीं देंगे. युवती ने चेतावनी भी दी कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वो मौत को गले लगा लेगी. तो वहीं पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह का कहना है कि हम तो पीड़ित युवती की ही मदद के लिए ही गांव गए थे. हम तो खुद ही पूछ रहे हैं कि लड़की के बयान पर अब तक पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है. हमारे विरोधी कुछ साज़िश रच रहे हैं.

वहीं बाह से विधायक पक्षालिका सिंह कहती हैं कि मेरे पास कुछ लोग आए थे, जिस परिवार में ये घटना हुई है, हम ADG साहब के पास भी इस मामले को लेकर गए थे. वीडियो बनाने के दौरान बवाल हो गया.

ऐसे में अभी तक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन लोगों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है. वहीं सवाल ये भी उठता है कि आखिर ऐसी क्या मज़बूरी रही कि पूर्व मंत्री लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए खुद ही जज बनकर पीड़ित युवती के गांव पहुंच गए.

सत्ता के आगे नतमस्तक आगरा पुलिस

Lockdown का उल्लंघन करने वाले पूर्व मंत्री और विधायक पक्षालिका सिंह का नाम FIR से गायब है. बल्कि लॉकडाउन उल्लंघन करने पर आठ नामजद और 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. एफआईआर के तहत गांव पड़ुआपुरा के गौरव परिहार समेत अन्य लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है. जबकि दुष्कर्म पीड़िता ने पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और उनकी पत्नी व बाह विधायक पक्षालिका सिंह पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

पीड़िता का आरोप है कि अरिदमन सिंह समझौते का दबाव बना रहे हैं. आपको बता दें कि 20 मई को पूर्व मंत्री और क्षेत्राधिकारी के सामने हुई ज़बरदस्त मारपीट और बवाल हुआ था. इस बीच नाबालिग पीड़िता का परिवार आज एसएसपी और एडीजी से मिला है. आपको बता दें कि पंचायत के नाम पर अरिदमन सिंह ने लॉकडाउन की धज्जियां उडाई थीं और खुद ही जज बनकर पंचायत करने लगे थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget