एक्सप्लोरर

Agra Encounter: आगरा पुलिस की मिर्ची गैंग से मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, 3 आरोपी गिरफ्तार

UP News: यूपी के आगरा में आंखों में मिर्ची डालकर लूट को अंजाम देने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई और कुल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Agra Police Encounter News: यूपी में आगरा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. लोगों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के साथ पुलिस, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम की मुठभेड़ हुई है. जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. कुल तीन बदमाश पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. शातिर बदमाश लगातार लूट  की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. शातिर बदमाश लोगों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की घटना को अंजाम देते थे और फरार हो जाते थे. 

आगरा सर्विलांस टीम काफी समय से शातिर बदमाशों को ट्रैक कर करने का प्रयास कर रही थी और पुलिस को आखिर शातिर बदमाशों की लोकेशन मिल गई.आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शातिर बदमाशों की लोकेशन सर्विलांस टीम को मिली जिस पर थाना खंदौली पुलिस एसओजी टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जिस पर जवाबी और आत्मरक्षा में पुलिस ने फायर किया जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मिर्ची पाउडर आंखों में डालकर लूट की घटनाओं का अंजाम देने वाले गैंग को आखिरकार पुलिस ने पकड़ ही लिया . आगरा सहित अन्य जनपदों में लोगों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जबकि एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार किया गया . बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा जिंदा कारतूस और लूट के करीब 42000 रुपए बरामद हुए हैं . घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है.

कई दिनों इस गैंग को ट्रैक रही थी पुलिस
एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा ने बताया कि यह शातिर गैंग मिर्ची पाउडर आंखों में डालकर लूट की घटनाओं का अंजाम दे रहा था. सर्विलांस टीम लगातार इस गैंग को ट्रैक कर रही थी और पुलिस को थाना खंदौली क्षेत्र में इस गैंग की लोकेशन मिली जिस पर घेराबंदी किया गया तो जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया, पुलिस ने आत्मरक्षा ने फायर किया और दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है , घायल बदमाशों को उपचार देती है अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: UP Crime News: देवरिया में हत्या-डकैती के मामले में 41 आरोपियों को 10-10 साल की सजा, 29 साल बाद आया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget