एक्सप्लोरर

आगरा में ATM से पैसा उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार, CCTV फुटेज खंगालने पर पकड़े गए चोर

UP News: आगरा में एटीएम से पैसा उड़ाने वाले चोरों में एक पूर्व में कैश डिपॉजिट करने का काम किया करता था. उसी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एटीएम मशीन से रुपये चुराने का पूरा खेल रचा था.

Agra News: आगरा पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो बड़ी चालाकी से एटीएम मशीन से रुपये निकालते थे और फरार हो जाते थे. शातिर चोरों में से एक पूर्व में कैश डिपॉजिट करने का काम किया करता था, जिससे चलते उसे एटीएम मशीन की पूरी जानकारी है. शातिर ने अपने दोस्त को साथ मिलाकर उसे भी ट्रेंड किया फिर दोनों मिलकर एटीएम से रुपये चुराने लगे, जिसका खुलासा डीसीपी सिटी सूरज राय ने किया है.

थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक एटीएम से रुपये गायब होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद थाना हरीपर्वत पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने एटीएम मशीन से रुपये चुराने वाले शातिरों की तलाश शुरू की और आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे और जांच पड़ताल की तो एक नाम सामने आया जिसकी बारे में पूरी जानकारी की गई.

दोस्त से साथ मिलकर शातिर चोर ने रचा खेल

शातिर मोहित पूर्व में एटीएम मशीन में कैश डिपॉजिट करने का काम करता था. उसी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एटीएम मशीन से रुपये चुराने का पूरा खेल रचा और एक के बाद एक 7 से 8 एटीएम मशीन से रुपये चुरा लिए. पुलिस ने दोनो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से एटीएम मशीन को खोलने वाली चाबी पत्ती, केश रखने वाली प्लेट और अन्य सामान बरामद हुआ है. 

एटीएम से पैसा चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार 

थाना हरीपर्वत पुलिस ने दोनों शातिर चोर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है. इस मामले पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि एटीएम मशीन से रुपये चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने 7 से 8 एटीएम मशीन से रुपये चुराए थे. दोनों शातिर चोरों में से एक मोहित है, जो पहले एटीएम मशीन में कैश डिपॉजिट करने का काम किया करता था.

चोरी के लिए दोस्त को भी किया ट्रेंड

इसी ने अपने दोस्त को अपने साथ मिलाया और चोरी शुरू कर दी. इसे एटीएम मशीन की पूरी जानकारी है और पत्ती के जरिए यह एटीएम मशीन को खोल दिया करता था और उसमे रखा कैश लेकर फरार हो जाते थे. दोनों में से एक एटीएम के बाहर खड़ा रहता था और एक एटीएम मशीन का ताला तोड़ कर रुपये चुरा लिया करते थे. 

ये भी पढ़ें: अपहरण हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी को भी किया गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget