Agra Encounter: आगरा पुलिस ने चोरों का किया एनकाउंटर, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार
UP News: आगरा में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने कार्रवाई में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

Agra Encounter: आगरा में पुलिस और बदमाशो के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमे दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल गए. पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. घायल हुए चोर रंजीत और शिवकुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चोरों के कब्जे से चोरी किए गए 2 लाख 56 रुपए, सफेद धातु के बर्तन, जिंदा कारतूस, दो तमंचा बरामद हुए है. बदमाशों ने डॉक्टर दंपति के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसके अलावा अन्य आपराधिक घटनाओं में यह बदमाश शामिल थे.
दरअसल थाना खेरागढ़ क्षेत्र के बिलाबली मोड़ के पास तीन शातिर चोरों से मुठभेड़ हुई है. पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर खेरागढ़ के सरकारी गोदाम के पीछे चोरी के सामान आपस में बटवारा कर रहे है. शातिर चोरों की सूचना मिलते ही पुलिस टीम चोरों की घेराबंदी के लिए निकल गई. खेरागढ़ थाना पुलिस की दो टीम ने चोरों की घेराबंदी शुरू कर दी, खुद घिरता देख चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लगी है, इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
थाना खेरागढ़ क्षेत्र में शातिर चोर और पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है. यह गैंग चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और हाल ही में क्षेत्र में डॉक्टर दंपति के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था. मुठभेड़ में दो अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जबकि एक अन्य साथी गिरफ्तार हुआ है, शातिर चोरों की गिरफ्तारी से चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है.
एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर खेरागढ़ थाना पुलिस टीम ने चोरों की घेराबंदी की थी जिस पर चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रंजीत और शिवकुमार के पैर में गोली लगी है, पुलिस ने कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
चोरों के कब्जे से नकदी व हथियार बरामद
यह चोर देर रात्रि चोरी के सामान का बटवारा कर रहे थे. चोरों के कब्जे से 2 लाख 56 हजार रुपए, दो अवैध तमंचा, सफेद धातु के बर्तन और जिंदा कारतूस बरामद हुई है. घायल अभियुक्तों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में नागा संन्यासियों ने की तोड़फोड़,बैनर पोस्टर फाड़े, पुलिस ने शुरू की जांच
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























