एक्सप्लोरर

आगरा: आम से भरी पिकअप वैन पलटी, मॉर्निंग वॉक पर आए 3 बुजुर्ग समेत 4 की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में आम से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया है.

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार आम से भरा मैक्स पिकअप डिवाइडर से टकरा कर पलट गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

ख़बर के मुताबिक मैक्स पिकअप लखनऊ से आम भरकर आगरा मंडी की ओर आ रहा था. इसी दौरान थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा फ्लाईओवर के बराबर में फिरोजाबाद की ओर से आते हुए इस पिकअप ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा. तेज रफ़्तार होने की वजह से पिकअप डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया. इसकी चपेट में मॉर्निंग वॉक पर आए तीन लोग भी आ गए. ये लोग थोड़ी देर के लिए सड़क के किनारे बैठ गए थे. तभी पिकअप वैन उनपर पलट गई. 

मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों पर पलटी गाड़ी
इस हादसे में पिकअप चला रहे शख्स की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया है. इस दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया. आसपास के लोग लोगों को बचाने के लिए भागे और वहां काफी भीड़ लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. जबकि एक घायल शख्स को तत्काल एंबुलेंस के ज़रिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहे हैं. 


आगरा: आम से भरी पिकअप वैन पलटी, मॉर्निंग वॉक पर आए 3 बुजुर्ग समेत 4 की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

ACP आगरा हेमंत कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि "यहां एक एक्सीडेंट हुआ है. आम लेकर जाती एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. यहां 3 लोग मॉर्निंग वॉक करने के बाद बैठे हुए थे और यह(पिकअप वैन) उनके ऊपर गिर गई, जिसमें तीनों लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. गाड़ी में एक ड्राइवर और हेल्पर था. हमारे पास ड्राइवर के मरने की सूचना है. हेल्पर की हालत काफी गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीएम योगी ने लिया मामले का संज्ञान

सीएम योगी ने इस हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों को समुचित उपचार और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget