एक्सप्लोरर

सील होगा आगरा का पारस हॉस्पिटल, मौके पर भारी पुलिस फोर्स को किया गया तैनात  

आगरा में स्थित पारस हॉस्पिटल को सील किया जाएगा. अस्पताल के मरीजों को दूसरे अस्पतालों मे शिफ्ट किया जाएगा. एसपी सिटी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है. 

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित पारस हॉस्पिटल को सील किया जाएगा. एसपी सिटी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है. अस्पताल के मरीजों को दूसरे अस्पतालों मे शिफ्ट किया जाएगा. पारस हॉस्पिटल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें कही एक बात से हड़कंप मच गया है. वीडियो के मुताबित जानलेवा मॉकड्रिल की गई थी. वीडियो में कहा गया,' 5 मिनट में ही छंट गए 22 मरीज...74 बचे....इन्हें टाइम मिल जाएगा.

22 मरीजों की मौत हो गई
दरअसल, पारस हॉस्पिटल में ऑक्सीजन मॉकड्रिल के दौरान मरीजों की मौत का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉकड्रिल के दौरान पांच मिनट में ही 22 मरीजों की मौत हो गई. इसको लेकर अस्पताल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में हॉस्पिटल के मालिक कह रहे हैं कि 26 अप्रैल को ऑक्सीजन की कमी की वजह से सिर्फ 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई को रोक दिया गया था. ये देखने की कोशिश की जा रही थी कि क्या गंभीर मरीज जरूरत पड़ने पर बिना ऑक्सीजन के भी जीवित रह सकते हैं.

क्या बोले अधिकारी?
वहीं, आगरा के डीएम ने 22 मरीजों की मौत को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि 26 और 27 अप्रैल को ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते सात मरीजों की निजी अस्पताल में मौत हो गई. निजी अस्पताल में 22 गंभीर मरीज भर्ती थे. हालांकि उनकी मौत का विवरण नहीं है. वायरल वीडियो के आधार पर हम जांच कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में क्या है?
दावा है कि वायरल वीडियो हॉस्पिटल के संचालक का है. वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से मोदीनगर से सप्लाई मंगवाई जा रही थी. मरीजों के परिजनों के डिस्चार्ज के लिए बोला गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद एक एक्सपेरिमेंट करने का फैसला लिया. इसके तहत मॉकड्रिल के लिए 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई को रोक दिया गया. ऑक्सीजन की सप्लाई रुकते ही 22 मरीजों को तकलीफ होने लगी.

ये भी पढ़ें:

राज की बात: पीएम मोदी के नाम पर लड़ा जाएगा यूपी चुनाव, अमित शाह संभालेंगे जिम्मेदारी !

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget