एक्सप्लोरर

आगरा में पहली बारिश में धंसी सड़क,सड़क में समाए तीन दोस्त, 1 घंटे की मशक्कत, जानें कैसे बची जान

Agra News:ड्यूटी करने जा रहे तीन युवक गौरव, कृष्णा और राहुल कॉलेज मोड़ के पास पहुंचे. तभी अचानक सड़क धंसने से गौरव गहरे गड्ढे में जा गिरा, उसे बचाने के लिए कृष्णा और राहुल भी कूद पड़े.

UP News: यूपी के आगरा में सोमवार सुबह उस समय हडकम्प मच गया जब तडके हुई जोरदार बारिश की वजह से एक सड़क धंस गयी. उसमें एक बाइक सवार युवक गिर गया, उसे बचाने कूदे दो दोस्त भी कीचड़ में फंस गए. सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला. मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का है. वहीँ इस घटना ने प्रशासन की भी पोल खोल दी है, जिसमें पहली ही बारिश में इस तरह सड़क पर जानलेवा गड्ढ़े हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9:45 बजे, निजी अस्पताल में ड्यूटी करने जा रहे तीन युवक गौरव, कृष्णा और राहुल कॉलेज मोड़ के पास पहुंचे. तभी अचानक सड़क धंसने से गौरव गहरे गड्ढे में जा गिरा, उसे बचाने के लिए कृष्णा और राहुल भी कूद पड़े, लेकिन वे भी फंस गए. तीनों मदद के लिए चिल्लाने लगे, शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी. थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सीढ़ी की मदद से तीनों युवकों को सकुशल बाहर निकाला.

बाल-बाल बचे तीनों दोस्त

तीनों जब बाहर निकले तो घबराए हुए थे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें पानी से नहलाकर साफ़ किया. तीनों के हल्की चोटें आयीं हैं. गनीमत यह रही कि हादसा दिन के समय हुआ अगर रात में हुआ होता तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क जर्जर है और पहली ही बारिश में इतनी खतरनाक तरीके से धंस गयी. नगर निगम और स्थानीय अफसर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं. इलाके के लोग बेहद आक्रोशित हैं. वहीँ सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान की भी पोल इस सड़क ने खोल दी है. लोग तीनों युवकों को किस्मत का धनी बता रहे हैं वरना ऐसे हादसे में जान जाना तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget